facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ICAI से की इंडियन बिग फोर के लिए अपील

Advertisement

वित्त मंत्री ने कहा, ऐसा क्यों है कि बड़ी संख्या में हमारे देश के बिग फोर फर्म में हिस्सेदार और नेतृत्वकर्ता की भूमिका में होते हैं, लेकिन ऐसी बिग फोर फर्म भारत में नहीं बनाते

Last Updated- May 22, 2024 | 12:03 AM IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि बिहार के इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) इंडियन बिग फोर फर्म यानी चार विशाल कंपनियां स्थापित करने और वैश्विक ग्राहक तलाशने को चुनौती के रूप में ले।

पटना में आईसीएआई के साथ चर्चा में सीतारमण ने कहा कि वे विकसित भारत 2047 के लिए 100 दिनों के एजेंडे के तहत उनसे वादा करें कि इस तरह की विशाल फर्म स्थापित करने की दिशा में काम शुरू करेंगे।

वित्त मंत्री ने कहा, ऐसा क्यों है कि बड़ी संख्या में हमारे देश के बिग फोर फर्म में हिस्सेदार और नेतृत्वकर्ता की भूमिका में होते हैं, लेकिन ऐसी बिग फोर फर्म भारत में नहीं बनाते।

इस दिशा में बिहार से नेतृत्व क्षमता दिखाने का आह्वान करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि बिग फोर में से एक फर्म कहीं ओर से नहीं, बल्कि बिहारी दिमाग से निकलनी चाहिए।

सीतारमण ने राज्य से उद्योग को बेहतर करने के लिए खुद को आकर्षित बनाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आज के उद्योग इस बारे में अधिक खुले विचारों वाले हैं कि वे कहां स्थापित होना चाहते हैं।

असम में सेमीकंडक्टर इकाई का उदाहरण देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि यह मौजूदा इकोसिस्टम के कारण नहीं, बल्कि राज्य सरकार की सक्रियता के कारण हुआ।

उन्होंने कहा, ‘उद्योगों को यहां लाया जाएगा। विकास पूर्वी भारत से आएगा। केंद्र सरकार चाहती है कि 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के तहत पूर्वी राज्य – बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा – पूरे देश के लिए विकास के इंजन बनें।

सीतारमण ने कहा कि 2005 से पहले ‘जंगल राज’ के कारण बिहार की वृद्धि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा था।

उन्होंने कहा, ‘बिहार में प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 1991 में 21,282 रुपये था, जो ओडिशा से अधिक था। लेकिन जंगल राज के दौरान यह घटकर 14,209 रुपये हो गया, जो बिहार की प्रति व्यक्ति जीडीपी में लगभग 33 प्रतिशत की गिरावट थी। मुझे कहना होगा कि 2002 के बाद बिहार में प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद बढ़कर 37,000 रुपये हो गया।’

Advertisement
First Published - May 21, 2024 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement