facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Google Gemini: गूगल के जेमिनी पर नहीं मिलेगी चुनावी जानकारी, कंपनी ने किया कई नए फीचर्स का ऐलान

Advertisement

Google Gemini का यह फीचर पहले अमेरिका में शुरू किया गया था और अब इसे भारत में लाया गया है।

Last Updated- March 12, 2024 | 11:17 PM IST
Google Gemini: Election information will not be available on Google's Gemini, the company announced many new features Google Gemini: गूगल के जेमिनी पर नहीं मिलेगी चुनावी जानकारी, कंपनी ने किया कई नए फीचर्स का ऐलान

गूगल के आर्टिफिशल इंटेलीजेंस (एआई) प्लेटफॉर्म जेमिनी के जरिये चुनाव से संबंधित कोई भी जानकारी नहीं मिलेगी। यह भारत में कोई भी उपयोगी जानकारी चाहने वाले इंटरनेट उपभोक्ताओं के लिए गूगल की ओर से जारी किए गए फीचर में से एक है।

दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि उम्मीदवार, राजनीतिक दल, चुनाव परिणाम अथवा किसी भी चुनाव अधिकारी के संबंध में सवाल का जवाब जेमिनी द्वारा नहीं दिया जाएगा बल्कि वह यूजर को गूगल सर्च की तरफ निर्देशित कर देगा, जहां उसे अधिक प्रासंगिक जानकारी मिल सकेगी।

भारत में लोक सभा चुनाव के मद्देनजर गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में मंगलवार को कहा, ‘ऐसे महत्वपूर्ण विषय पर अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए हमने चुनाव संबंधी सवालों पर अंकुश लगाना शुरू कर दिया है। इनके बारे में जेमिनी उपभोक्ता को वापस गूगल सर्च पर जाने की सलाह देगा। लोगों को उच्च गुणवत्ता की सूचनाएं उपलब्ध कराने के लिए हम अपनी जिम्मेदारी समझते हैं और अपने सुरक्षा तंत्र को सुधारने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।’

यह फीचर पहले अमेरिका में शुरू किया गया था और अब इसे भारत में लाया गया है। जेमिनी पर विशेष सूचनाओं को प्रतिबंधित करने के अतिरिक्त गूगल भारत के निर्वाचन आयोग के साथ मिलकर ऐसा तंत्र लागू करने पर काम कर रहा है , जिसमें लोगों को वोटर कार्ड कैसे बनवाएं और मतदान कैसे करें जैसी महत्त्वपूर्ण जानकारी गूगल सर्च पर आसानी से उपलब्ध हो जाए। यह सुविधा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में मिलेगी। गूगल भारत में अपनी फैक्ट चेकिंग प्रणाली को भी मजबूत कर रहा है।

एआई द्वारा पैदा की गई सामग्री की पहचान के लिए गूगल पहले ही टूल और नीतियां जारी कर चुका है।

Advertisement
First Published - March 12, 2024 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement