facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Lok Sabha Election: चुनाव की हलचल में भी सूने पड़े होटल

Advertisement

यूपी होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के एक पदाधिकारी ने बताया कि इस बार चुनाव के दो महीनों में कम से कम 2,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कारोबार प्रदेश भर में होने की संभावना है। 

Last Updated- April 25, 2024 | 11:00 AM IST
hotel bill

होटल उद्यमियों को चुनाव के दौरान प्रचार के लिए आने वाले नेताओं से कारोबार बढ़ने की उम्मीद इस बार पूरी होती नहीं दिख रही है। दिल्ली होटल व गेस्ट हाउस ऑनर्स एसोसिएशन के चेयरमैन संदीप खंडेलवाल ने बताया कि चुनाव में नकदी पर सख्ती से नकद में भुगतान करने वाले बाहरी राज्यों के कारोबारी नहीं आने से बुकिंग कम होने से उद्यमी नुकसान में हैं। गिरती बुकिंग से उद्यमी किराये में 20 से 25 फीसदी छूट देने को मजबूर हैं।

फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष भरत मलकानी कहते हैं कि फिलहाल चुनाव की वजह से इंडस्ट्री को कोई बूम नहीं है अगर किसी बड़े नेता के दौरे से अगर 100 कमरे बुक भी हो जाते हैं तो इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा।

होटल्स ऐंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया के चेयरमैन (मध्य प्रदेश) सुमित सूरी ने बताया कि पिछले सालों से तुलना करें तो इस वर्ष चुनावी मौसम में होटलों की बुकिंग में कोई तेजी नजर नहीं आ रही है।

हवाई संपर्क बेहतर होने से अब बड़े नेता होटल में आने के बजाय हवाई अड्डे से सीधे सभा स्थल पर जाते हैं और वहीं से वापस लौट जाते हैं। यूपी होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के एक पदाधिकारी ने बताया कि इस बार चुनाव के दो महीनों में कम से कम 2,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कारोबार प्रदेश भर में होने की संभावना है।

Advertisement
First Published - April 11, 2024 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement