facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

AAP ने किया INDIA गठबंधन से करार तो CM केजरीवाल होंगे गिरफ्तार, कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर अतिशी ने दिया बयान

Advertisement

अतिशी ने कहा कि ये मैसेज उन रिपोर्टों के बाद मिले हैं जिनमें दावा किया गया है कि AAP-कांग्रेस के बीच सीट-बंटवारे समझौते की घोषणा जल्द ही किसी भी समय की जा सकती है।

Last Updated- February 22, 2024 | 7:21 PM IST
Delhi Minister Atishi

दिल्ली की मंत्री आतिशी ने आज यानी 22 फरवरी को मीडिया से बातचीत में दावा किया कि अगर आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं को INDIA गठबंधन में शामिल न होने की धमकी मिल रही है।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के नेताओं को मैसेज दिया जा रहा है जिसमें उन्हें विपक्ष का इंडिया गुट (INDIA गठबंधन) छोड़ने की धमकी दी गई है।

अतिशी ने कहा कि ये संदेश उन रिपोर्टों के बाद मिले हैं जिनमें दावा किया गया है कि आप और कांग्रेस के बीच सीट-बंटवारे समझौते की घोषणा जल्द ही किसी भी समय की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आप-कांग्रेस के बीच गठबंधन का ऐलान एक-दो दिन में दोनों पार्टियों की नेताओं की तरफ से आधिकारिक तौर पर किया जा सकता है।

अगले 3-4 दिन में CM केजरीवाल को जांच एजेंसियां कर लेंगी गिरफ्तार

अतिशी ने कहा कि अगर उनकी पार्टी AAP इंडिया ब्लॉक नहीं छोड़ती है तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अगले दो दिनों में CrPC (दंड प्रक्रिया संहिता) की धारा 41A के तहत केंद्रीय जांच एजेंसी CBI (केंद्रीय जांच ब्यूरो) की तरफ से नोटिस जारी कर दिया जाएगा और फिर उन्हें CBI और ED (प्रवर्तन निदेशालय) दोनों गिरफ्तार कर लेगी।

आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी ने दावा किया कि अगर पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर समझौता करती है तो अगले तीन से चार दिन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी न होने का सिर्फ एक तरीका

अतिशी ने दावा किया, ‘जब से ‘AAP’ और कांग्रेस के बीच गठबंधन की चर्चा अंतिम चरण में पहुंचने की खबरें आ रही हैं, बुधवार शाम से ही ‘AAP’ नेताओं को संदेश मिल रहे हैं कि यदि ‘AAP’ ने कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर समझौता किया तो केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’

उन्होंने कहा कि मैसेंजर्स की तरफ से यह भी बताया गया कि केजरीवाल को जेल से बाहर रखने का सिर्फ एक तरीका है और वह है-‘आप’ द्वारा विपक्षी ‘INDIA’ गठबंधन को छोड़ना है।

कितनी सीटें किसे मिलेंगी?

गौरतलब है कि मुश्किल से दो महीने के भीतर ही देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसे लेकर सबी पार्टियां कमर कस रही हैं। कांग्रेस कोके साथ जहां उत्तर प्रदेश में सपा ने 17 सीटें साझा करने का ऐलान किया वहीं बिहार में भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी तेजस्वी यादव के साथ कंधे से कंधा मिलाए दिखे। ऐसे में अनुमान जताया जा रहा है कि बिहार में भी कांग्रेस को ठीक-ठाक सीट मिल सकती है।

ऐसे में जहां दिल्ली की बात आती है तो मी,डिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आप-कांग्रेस की सीट शेयरिंग में कांग्रेस को 3 सीटें ऑफर की जा सकती है। कुल 7 लोकसभा सीटों पर आप 4 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

Advertisement
First Published - February 22, 2024 | 7:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement