facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विपक्षी गुट ‘इंडिया’ की सरकार बनने पर एक करोड़ बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी: Tejashwi Yadav

Advertisement

राजद ने अपने घोषणपत्र को ‘‘परिवर्तन पत्र’’ नाम दिया है।राजद के परिवर्तन पत्र में जनता से 24 वादे किए गए हैं।

Last Updated- April 13, 2024 | 12:02 PM IST
Tejasvi Yadav
Representative Image

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि विपक्षी गुट ‘इंडिया’ की सरकार बनने पर देश भर में एक करोड़ बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी।

राजद ने अपने घोषणपत्र को ‘‘परिवर्तन पत्र’’ नाम दिया है।राजद के परिवर्तन पत्र में जनता से 24 वादे किए गए हैं। यादव ने यहां घोषणापत्र जारी करने के दौरान कहा ‘‘हमने आज परिवर्तन पत्र जारी किया है, हम 2024 के चुनावों के लिए 24 वचन लेकर आए हैं।

बिहार के विकास के लिए आज हम जो भी वादा करेंगे उसे पूरा करेंगे।’’ उन्होंने कहा ‘‘हम लोग जो वादा करते हैं उसे पूरा करके दिखाते हैं। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के समय हम लोगों ने जितने भी वादे किए थे उसे अपने 17 महीने के कार्यकाल (बिहार की पिछली महागठबंधन सरकार) के दौरान पूरा करने की कोशिश की ।’’

उन्होंने कहा,‘‘ हमने पांच लाख सरकारी नौकरी की व्यवस्था की । जाति आधारित गणना कराई और आरक्षण की सीमा को बढ़ाकर 75 प्रतिशत किया ।’’

यादव ने कहा कि केंद्र में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनने पर देश भर में एक करोड़ बेरोजगार युवाओं को एक करोड़ सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में वर्तमान में 30 लाख से अधिक सरकारी पद रिक्त हैं जिनको भरने के साथ-साथ 70 लाख पद सृजित किए जाएंगे। यादव ने कहा,‘‘ हमारी सरकार बनने पर अगले 15 अगस्त से देश को बेरोजगारी से आजादी मिलनी शुरू हो जाएगी । हम लोगों का प्रण है कि आगामी 15 अगस्त से देश को बेरोजगारी से आजादी दिलाने के साथ-साथ इसी दिन से नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू कर देंगे।’’

घोषणापत्र में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने का भी वादा किया गया है।

Advertisement
First Published - April 13, 2024 | 12:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement