facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महाराष्ट्र में उद्धव सेना 21, कांग्रेस 17 और राकांपा (पवार) 10 लोकसभा सीटों पर लड़ेंगी चुनाव

Advertisement

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि सहयोगी दलों के बीच किसी भी सीट को लेकर कोई मतभेद नहीं है और राज्य की 48 संसदीय सीट का आवंटन सर्वसम्मति से किया गया।

Last Updated- April 09, 2024 | 11:09 PM IST
In Maharashtra, Uddhav Sena will contest elections on 21, Congress 17 and NCP (Pawar) 10 Lok Sabha seats महाराष्ट्र में उद्धव सेना 21, कांग्रेस 17 और राकांपा (पवार) 10 लोकसभा सीटों पर लड़ेंगी चुनाव

महाराष्ट्र में विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) ने आगामी लोक सभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपने सीट-बंटवारा समझौते की घोषणा की, जिसके तहत राज्य में शिवसेना (उद्धव) 21, कांग्रेस 17 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (पवार) 10 सीट पर चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस ने विवादास्पद सांगली और भिवंडी सीट पर अपना दावा छोड़ दिया और वहां से अब क्रमशः शिवसेना (उद्धव) और राकांपा (पवार) चुनाव लड़ेंगी।

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि सहयोगी दलों के बीच किसी भी सीट को लेकर कोई मतभेद नहीं है और राज्य की 48 संसदीय सीट का आवंटन सर्वसम्मति से किया गया।

शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि गठबंधन का लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराना है और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि पार्टी ने इस उद्देश्य को हासिल करने के लिए उदारता का परिचय देने का फैसला किया है। पवार, ठाकरे और पटोले ने कई सप्ताह की बातचीत के बाद यहां एक संवाददाता सम्मेलन में राज्य की 48 संसदीय सीट के लिए चुनावी समझौते की घोषणा की।

दक्षिण मुंबई स्थित शिवसेना (यूबीटी) कार्यालय ‘शिवालय’ में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी प्रमुख और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि सीट-बंटवारे को लेकर समझौता हो गया है । उन्होंने कहा कि गठबंधन में जीतना महत्त्वपूर्ण है और भाजपा को हराना लक्ष्य है।

जब उनसे शिवसेना (उद्धव) द्वारा कांग्रेस को सांगली सीट देने से इनकार किए जाने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘बड़ा लक्ष्य भाजपा के खिलाफ जीतना है, तो ऐसे में हमें कुछ मतभेदों को दरकिनार करना होगा।’ ठाकरे ने कहा कि यह अजीब संयोग रहा कि ‘सूर्य ग्रहण’, ‘अमावस्या’ और भाजपा की रैली एक ही दिन (सोमवार को) हुई।

प्रधानमंत्री द्वारा उनकी पार्टी को ‘नकली शिवसेना’ कहे जाने के बारे में पूछे जाने पर ठाकरे ने कहा, ‘प्रधानमंत्री का कल का भाषण किसी प्रधानमंत्री का भाषण नहीं था। जब हम इसका जवाब देंगे, तो कृपया इसे प्रधानमंत्री के अपमान के तौर पर नहीं लें। हमारी आलोचना एक भ्रष्ट पार्टी के नेता की आलोचना होगी।’

Advertisement
First Published - April 9, 2024 | 11:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement