facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Interview: लोक सभा चुनाव जीतते हैं तो पटना साहिब में खूब आएगा निजी निवेश- पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद

Advertisement

Lok sabha election: 'यूसीसी हमारी सरकार का सबसे प्रमुख एजेंडा है। वोट बैंक राजनीति के कारण अन्य दल इससे किनारा करते रहे हैं।'

Last Updated- May 28, 2024 | 11:18 PM IST
Ravi Shankar Prasad

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि यदि वह पटना साहिब से लोक सभा चुनाव जीतते हैं तो यहां अ​धिक से अ​धिक निजी निवेश लाने पर जोर रहेगा। पटना में हर्ष कुमार के साथ रविशंकर प्रसाद ने कहा कि उन्होंने कुछ ऐसे कदम उठाए हैं, जिनसे टीसीएस जैसी कंपनियों ने यहां पैसा लगाया है। बातचीत के प्रमुख अंशः

अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए आप किस चीज पर अ​धिक ध्यान देंगे?

मैं पहले ही कुछ आवश्यक कदम उठा चुका हूं, जिनकी बदौलत टीसीएस जैसी कंपनियां यहां आई हैं और कई निजी परियोजनाएं चल रही हैं। इसके अतिरिक्त मेट्रो परियोजना भी प्रस्तावित है। गंगा पर कई पुल बनाने का काम किया जा रहा है। अपने शहरियों का जीवन स्तर सुधारना और हाईवे नेटवर्क का विस्तार करना हमेशा मेरी प्राथमिकता रहा है। यहां निजी क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए भी लगातार माहौल तैयार हर रहे हैं।

इस बार के चुनावों में बिहार का क्या रुख है?

राज्य के लोगों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए जबरदस्त समर्थन दिख रहा है। इससे संकेत मिलता है कि बिहार में राजग सभी 40 सीटें जीतेगा।

क्या आप मानते हैं कि केंद्र सरकार द्वारा तैयार की गईं नीतियां जमीन पर उतरी हैं और उनसे चुनाव में आपको मदद मिल रही है?

प्रधानमंत्री मोदी ने नई सरकार बनने पर अगले 100 दिन की कार्ययोजना तैयार की है। हम प्रधानमंत्री मोदी की लैंगिक न्याय, तीन तलाक की समा​प्ति, वंचितों तक प्रत्यक्ष लाभ (डीबीटी) एवं महिला सश​क्तीकरण जैसी तमाम पहलों का सकारात्मक प्रभाव आम लोगों पर स्पष्ट देख रहे हैं। लखपति दीदी जैसी योजनाओं के कारण भाजपा के प्रति समर्थन तेजी से बढ़ा है। इसके अतिरिक्त मधुबनी पेंटिंग को बढ़ावा देने के केंद्र सरकार के प्रयास का असर भी बिहार में दिख रहा है। आईटी मंत्री रहते मैंने ई-कॉमर्स बिजनेस को प्लेटफॉर्म दिया, जिससे उद्योग को बढ़ावा मिला।

पूर्व कानून मंत्री होने के नाते समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर आपकी राय क्या है?

यूसीसी हमारी सरकार का सबसे प्रमुख एजेंडा है। वोट बैंक राजनीति के कारण अन्य दल इससे किनारा करते रहे हैं। मैं देश के लोगों से अपील करता हूं कि वे ऐसी सरकार चुनें जो ​स्थिरता लाने में सक्षम हो।

चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी अंशुल कुमार के बारे में क्या कहेंगे?

जब भी मैं चुनाव लड़ता हूं तो अपने प्रतिद्वंद्वी का नाम नहीं लेता हूं। यहां तक कि पिछले चुनाव में भी जब शत्रुघ्न सिन्हा को हराया था तब भी मैंने उनका नाम नहीं लिया था। मैं अपनी नीतियों के अनुसार कार्य करता हूं।

Advertisement
First Published - May 28, 2024 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement