facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

परिचय: मनोहरलाल खट्टर का स्वयंसेवक से मुख्यमंत्री और अब केंद्र की पारी की तैयारी

Advertisement

किसान परिवार से आने वाले खट्टर का परिवार विभाजन के बाद पाकिस्तान से हरियाणा आया था। उनका परिवार हरियाणा के रोहतक जिले के निंदाना गांव में बसा था।

Last Updated- June 09, 2024 | 10:26 PM IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रचारक रहे 70 वर्षीय मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) को 2014 में आश्चर्यजनक तरीके से हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया गया था। पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रदेश में बहुमत हासिल किया था।

उनके दूसरे कार्यकाल में जब भाजपा को अपने घटक दलों और निर्दलीयों के सहारे सरकार बनानी पड़ी तो वह कम सफल रहे। प्रदेश में अभी विधान सभा चुनाव होने हैं और उससे पहले मार्च में खट्टर को हटाकर नायब सिंह सैनी को नया मुख्यमंत्री बनाया गया।

हरियाणा में भाजपा की सीटें आधी रह गईं मगर खट्टर करनाल लोक सभा सीट से 2,32,577 मतों से विजयी रहे। खट्टर 1977 में आरएसएस के स्थायी सदस्य बने थे और 1994 में भाजपा का सदस्य बनने तक इस पद पर बरकरार रहे।

खट्टर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खास सहयोगी माना जाता है। खट्टर अविवाहित हैं और उन्होंने करीब 40 वर्षों तक संघ के प्रचारक के रूप में काम किया है। खट्टर ने 1996 में मोदी के साथ काम करना शुरू किया था जो उस समय हरियाणा भाजपा के प्रभारी थे।

किसान परिवार से आने वाले खट्टर का परिवार विभाजन के बाद पाकिस्तान से हरियाणा आया था। उनका परिवार हरियाणा के रोहतक जिले के निंदाना गांव में बसा था। वहीं 1954 में खट्टर का जन्म हुआ था। भाजपा के दिग्गज नेता अब सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - June 9, 2024 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement