facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेठी से जीते किशोरी लाल शर्मा ने दिया Interview, कहा- राहुल गांधी को रायबरेली सीट से नहीं देना चाहिए इस्तीफा

Advertisement

अमेठी से जीत पर शर्मा ने कहा, ‘यह अमेठी की जनता और गांधी परिवार की जीत है...अमेठी गांधी परिवार की अमानत है। मैं कोशिश करूंगा कि अमानत में खयानत नहीं हो।'

Last Updated- June 05, 2024 | 5:58 PM IST
Kishori Lal Sharma, who won from Amethi Lok Sabha seat, gave an interview, said- Rahul Gandhi should not resign from Rae Bareli seat अमेठी लोकसभा सीट से जीते किशोरी लाल शर्मा ने दिया Interview, कहा- राहुल गांधी को रायबरेली सीट से नहीं देना चाहिए इस्तीफा

Lok Sabha Election 2024 Results: उत्तर प्रदेश के अमेठी से नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्य किशोरी लाल शर्मा ने बुधवार को कहा कि इस संसदीय क्षेत्र में उनकी विजय स्थानीय जनता और ‘गांधी परिवार’ की जीत है तथा उनका यह प्रयास होगा कि ‘अमानत में खयानत’ नहीं हो।

शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ विशेष बातचीत में इस धारणा को खारिज कर दिया कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को हराकर 2019 में राहुल गांधी की हार का बदला लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘राजनीति में बदला नहीं होता है, क्योंकि एक हारता है और दूसरा जीतता है।’’

67 हजार मतों से जीते किशोरी लाल

किशोरी लाल शर्मा ने ईरानी को एक लाख 67 हजार 196 मतों से पराजित किया। वह जीत के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे थे। उन्होंने यहां कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा से मुलाकात की।

राहुल गांधी को रायबरेली सीट से नहीं देना चाहिए इस्तीफा

शर्मा ने रायबरेली से राहुल गांधी की जीत का प्रमाणपत्र भी उन्हें सौंपा। शर्मा ने कहा कि यह उनकी निजी राय है कि राहुल गांधी को रायबरेली सीट से इस्तीफा नहीं देना चाहिए। राहुल गांधी इस बार रायबरेली और वायनाड दोनों क्षेत्रों से निर्वाचित हुए हैं।

अमेठी से जीत के बारे में पूछे जाने पर शर्मा ने कहा, ‘‘यह अमेठी की जनता और गांधी परिवार की जीत है…अमेठी गांधी परिवार की अमानत है। मैं कोशिश करूंगा कि अमानत में खयानत नहीं हो (भरोसा नहीं टूटे)।’’

राजनीति नहीं हो सकी बदला

यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी जीत राहुल गांधी की हार का बदला है, तो शर्मा ने कहा, ‘‘ राजनीति में बदला नहीं होता है। राजनीति में एक हारता, एक जीतता है। बदले वाली बात हम नहीं करते।’’

भाजपा के कुछ नेताओं की ओर से उन पर निजी टिप्पणियां किए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने खुद इसका जवाब दे दिया है। उन्होंने कहा कि वह अमेठी में जीत-हार के बारे में नहीं सोच रहे थे, बल्कि जीत के अंतर के बारे में सोच रहे थे, क्योंकि उन्होंने 40 वर्षों तक काम किया है। शर्मा रायबरेली और अमेठी में कई दशकों से गांधी परिवार के प्रतिनिधि के तौर पर काम करते आ रहे हैं।

Advertisement
First Published - June 5, 2024 | 5:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement