facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लोकसभा चुनाव: विधायक तेलम वेंकट राव कांग्रेस में शामिल; BRS ने राहुल गांधी से पूछा- नौटंकी और नाटक क्यों

Advertisement

भद्राचलम से विधायक वेंकट राव तीसरे ऐसे विधायक हैं, जो हाल के दिनों में BRS छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

Last Updated- April 07, 2024 | 7:56 PM IST
Lok Sabha Elections: MLA Telam Venkata Rao joins Congress; BRS asked Rahul Gandhi - why gimmick and drama? लोकसभा चुनाव: विधायक तेलम वेंकट राव कांग्रेस में शामिल; BRS ने राहुल गांधी से पूछा- नौटंकी और नाटक क्यों

तेलंगाना में विपक्षी भारत राष्ट्र समिति (BRS) के विधायक तेलम वेंकट राव रविवार को मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और मंत्री पी. श्रीनिवास की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, वेंकट राव के साथ भद्राचलम निर्वाचन क्षेत्र के कई BRS नेता कांग्रेस में शामिल हुए हैं। भद्राचलम से विधायक वेंकट राव तीसरे ऐसे विधायक हैं, जो हाल के दिनों में BRS छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

इस बीच, BRS के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव ने भद्राचलम के विधायक वेंकट राव के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनकी (राहुल गांधी की) पार्टी ने एक BRS विधायक को ‘तोड़ लिया’ है।

के टी रामाराव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ये कांग्रेस नाम की पार्टी का पाखंड है। कल राहुल गांधी ने पार्टी में दल-बदल और स्वत: अयोग्यता के लिए 10वीं अनुसूची में संशोधन के बारे में वाकपटुता से बात की। आज, उनकी पार्टी ने बेशर्मी से एक BRS विधायक को तोड़ लिया। जब आपका मतलब यह नहीं है, तो यह नौटंकी और नाटक क्यों राहुल जी? ’’

इससे पहले 31 मार्च को घनपुर (स्टेशन) से BRS विधायक एवं पूर्व मंत्री कादियाम श्रीहरि तथा उनकी बेटी कादियाम काव्या कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे। खैरताबाद से एक और विधायक दानम नागेंद्र ने भी पार्टी छोड़ दी और कांग्रेस में शामिल हो गए। वह सिकंदराबाद क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में BRS के सत्ता खोने के बाद से कई नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है।

Advertisement
First Published - April 7, 2024 | 7:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement