facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Lok Sabha election results 2024: डेट, टाइम और कहां देखें लोक सभा चुनाव के नतीजे

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने का प्रबल दावेदार है।

Last Updated- June 03, 2024 | 8:39 PM IST
Elections

सात चरण का लोकसभा चुनाव 2024 1 जून शनिवार को संपन्न हो गया। अब यह देखें के लिए लोक सभा चुनाव के नतीजों का बेसब्री से इंतजार है कि केंद्र में इस बार कौन सी पार्टी सरकार बनाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने का प्रबल दावेदार है। एनडीए को इंडिया ब्लॉक चुनौती दे रहा है, जो एक राजनीतिक गठबंधन है और इसमें कांग्रेस समेत कई अन्य गैर-भाजपा दल शामिल हैं।

लोक सभा चुनाव के नतीजे कब जारी होंगे?

लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती मंगलवार, 4 जून को होगी। गिनती में ओडिशा और आंध्र प्रदेश में एक साथ विधानसभा चुनाव के साथ-साथ अन्य राज्यों में कुछ विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी शामिल होंगे। सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती रविवार, 2 जून को हो गई।

कब जारी होंगे नतीजे?

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के अनुसार, 2024 के लोकसभा चुनाव और राज्य चुनावों के लिए वोटों की गिनती मंगलवार, 4 जून को सुबह 8 बजे शुरू होगी और आखिरी वोट गिने जाने तक जारी रहेगी।

चुनाव के नतीजे कहां देखें

2024 के आम चुनावों का लाइव कवरेज बिजनेस स्टैंडर्ड की वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा, सभी सीटों पर रिटर्निंग ऑफिसर/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ/एआरओ) द्वारा दर्ज किए गए डेटा के आधार पर गिनती के रुझान और परिणाम, चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट results.eci.gov.in पर देख सकते हैं।

Advertisement
First Published - June 3, 2024 | 8:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement