facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Lok Sabha Election Results 2024: JD(S) के एच डी कुमारस्वामी ने जीता चुनाव, भतीजे प्रज्जवल रेवन्ना चल रहे पीछे

Advertisement

कांग्रेस उम्मीदवार राधाकृष्ण भी गुलबर्ग लोकसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने 27205 वोटों से भाजपा के उमेश जी जाधव को मात दी।

Last Updated- June 04, 2024 | 4:43 PM IST
Lok Sabha Election Results 2024: JD(S)'s HD Kumaraswamy wins the election, nephew Prajwal Revanna trailing Lok Sabha Election Results 2024: JD(S) के एच डी कुमारस्वामी ने जीता चुनाव, भतीजे प्रज्जवल रेवन्ना चल रहे पीछे

Lok Sabha Election Results, Karnataka: लोकसभा चुनाव के परिणाम अब करीब-करीब मिलने ही लगे हैं। भाजपा की अगुवाई वाले NDA के घटक दल जनता दल (सेक्युलर) के उम्मीदवार और पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा के बेटे एच डी कुमारस्वामी 2,84,620 वोटों से चुनाव जीत गए हैं।

कर्नाटक की मांड्या लोकसभा सीट से कुमारस्वामी ने कांग्रेस के वेकटरमन गौड़ा (स्टार चंद्रू) को मात दी। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, कुमारस्वामी के अलावा JD(S) के एक एम मल्लेश बाबू (M. Mallesh Babu) ने भी कोलार लोकसभा सीट से चुनाव जीत लिया है। मल्लेश बाबू ने कांग्रेस के के वी गौतम को 71,388 मतों से मात दी।

बता दें कि हाल ही में सेक्स स्कैंडल के आरोपी और हासन सीट से सांसद प्रज्जवल रेवन्ना अभी कांग्रेस के श्रेयस पटेल से 43738 मतों से पीछे चल रहे हैं। गौरतलब है कि 23 अप्रैल को उनके 200 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो का खुलासा होने के बाद जर्मनी भाग गए थे। बाद में SIT ने ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया और इंटरपोल ने उनकी तलाशी शुरू की। 31 मई को जर्मनी से लौट कर आए रेवन्ना ने SIT के सामने सरेंडर किया। अभी वे 14 दिनों की पुलिस कस्टडी में हैं।

कुल 8 प्रत्याशियों ने अबतक जीता चुनाव

खबर लिखे जाने तक कर्नाटक राज्य की कुल 8 लोकसभा सीटों से अलग-अलग पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत हासिल कर ली थी। भाजपा के गोविंद मकथप्पा करजोल ने चित्रदुर्ग सीट से कांग्रेस के बी एन चंद्रप्पा को मात दी। करजोल 48121 मतों से विजयी रहे। भाजपा के वी. सोमन्ना ने टुमकुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एस.पी. मुद्दाहनुमेगौड़ा को 175594 मतों से हराया।

इनके अलावा, कैप्टन ब्रिजेश चौटा ने दक्षिण कन्नड़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पद्मराज.आर.पुजारी को 149208 वोटों से, बी वाई राघवेंद्र ने शिमोगा सीट से कांग्रेस की गीता शिवकुमार को 243715 वोटों से और बसवराज बोम्मई ने हावेरी लोकसभा सीट कांग्रेस के आनंदस्वामि गाड्डदॅवरमठ को 43513 मतों से हराया।

कांग्रेस उम्मीदवार राधाकृष्ण भी गुलबर्ग लोकसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं। उन्होंने 27205 वोटों से भाजपा के उमेश जी जाधव को मात दी। कर्नाटक की कुल 28 लोकसभा सीटों में से 20 पर मतगणना अभी जारी है।

Advertisement
First Published - June 4, 2024 | 4:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement