facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान के 76,636 वोटर्स ने चुना ‘होम वोटिंग’ का ऑप्शन

Advertisement

Lok Sabha Elections 2024: अधिकारी के मुताबिक, पहले चरण में जिन लोकसभा सीटों पर मतदान होना है, वहां घर से मतदान की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो जाएगी।

Last Updated- April 04, 2024 | 3:30 PM IST
Assembly Elections 2024
Representative Image

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजस्थान में 76,636 मतदाताओं ने ‘होम वोटिंग’ यानी घर से मतदान करने के लिए पंजीकरण करवाया है, जिनमें 58,954 बुजुर्ग शामिल हैं। निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक, पहले चरण में जिन लोकसभा सीटों पर मतदान होना है, वहां घर से मतदान की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। अधिकारी के अनुसार, राज्य की सभी 25 लोकसभा सीट पर चुनाव के लिए 76,636 पात्र मतदाताओं ने घर से मतदान करने का विकल्प चुना है। इसमें 58,954 बुजुर्ग और 17,682 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि घर से मतदान की सुविधा विकल्प के रूप में है। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए घर से मतदान की सुविधा ऐसे मतदाताओं को मिलती है, जो 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों हों या 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता श्रेणी के विशेष योग्यजन हों।

अधिकारी ने बताया कि घर से मतदान के तहत पहले चरण के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में पांच अप्रैल से मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी और 14 अप्रैल तक चलेगी। उन्होंने बताया कि किसी कारण से मतदाता के होम वोटिंग के लिए अनुपस्थित या वंचित रह जाने पर दूसरा चरण 15 से 16 अप्रैल के बीच होगा। घर से मतदान के लिए 12 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव अधिकारी द्वारा 36,558 पात्र मतदाताओं के फॉर्म स्वीकृत किए गए हैं, इनमें 27,524 वरिष्ठ नागरिक और 9,306 दिव्यां

Advertisement
First Published - April 4, 2024 | 3:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement