facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली में भाजपा के मनोज तिवारी सबसे अमीर उम्मीदवार, बिधूड़ी दूसरे स्थान पर

Advertisement

LS Polls 2024:चुनावी दावेदारों में तीसरे सबसे अमीर उम्मीदवार पश्चिमी दिल्ली से आम आदमी पार्टी (आप) के महाबल मिश्रा (69) हैं। उन्होंने 19.93 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है।

Last Updated- May 07, 2024 | 1:11 PM IST
Manoj Tiwari
BJP MP Manoj Tiwari (Photo: PTI)

दिल्ली में लोकसभा चुनाव के प्रमुख उम्मीदवारों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मनोज तिवारी सबसे अमीर हैं। गायक और अभिनेता से नेता बने 53 वर्षीय तिवारी के पास कुल 28.05 करोड़ रुपये की संपत्ति है। दक्षिणी दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी 21.08 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

साल 2022-23 के आयकर रिटर्न के अनुसार 71 वर्षीय बिधूड़ी की वार्षिक आय 14.93 लाख रुपये है। चुनावी दावेदारों में तीसरे सबसे अमीर उम्मीदवार पश्चिमी दिल्ली से आम आदमी पार्टी (आप) के महाबल मिश्रा (69) हैं। उन्होंने 19.93 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है।

मिश्रा के पास बिहार के मुजफ्फरपुर के एलएस कॉलेज से प्री-यूनिवर्सिटी सर्टिफिकेट है। इसे उन्होंने 1971 में हासिल किया था। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से पढ़ाई करने वाली वकील बांसुरी स्वराज (40), दिवंगत पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी हैं। वह कुल 19 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं। पहली बार चुनाव लड़ रही स्वराज के पास दो एक मर्सिडीज बेंज सहित दो कर हैं। उनके पास हरियाणा के पलवल में 99.34 लाख रुपये मूल्य की संयुक्त संपत्ति का छठा हिस्सा और दिल्ली के पॉश इलाकों में तीन फ्लैट हैं। इनमें दो जंतर-मंतर पर और एक हेली रोड पर है। अपने चुनावी हलफनामे में, स्वराज ने अपनी आय 68.28 लाख रुपये बताई है।

उन्होंने 2007 में लंदन स्थित इन्स ऑफ इनर टेम्पल से बैरिस्टर-एट-लॉ की डिग्री हासिल की और 2009 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के सेंट कैथरीन कॉलेज से मास्टर ऑफ स्टडीज पूरा किया। आय और संपत्ति के मामले में स्वराज के बाद आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता राज कुमार आनंद हैं। आनंद के पास 17.87 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वे अब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ हैं। मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली से लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं।

तिवारी ने 2022-23 के लिए दाखिल आयकर रिटर्न में अपनी आय 46.25 लाख रुपये घोषित की है। उन्होंने कहा कि उनकी आय का स्रोत गायन, अभिनय और संसद सदस्य के रूप में है। भोजपुरी गायक और अभिनेता ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से बीए (ऑनर्स) किया है। उन्होंने 1994 में वहां से शारीरिक शिक्षा में स्नातकोत्तर की डिग्री भी हासिल की। उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार के पास 10.65 लाख रुपये की संपत्ति है। उन्होंने 2019 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) से पीएचडी की है। दिल्ली में छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा और वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

नामांकन पत्रों की जांच 7 मई को होगी, जबकि नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 9 मई है। देशभर में इस बार कुल 7 चरणों में लोकसभा चुनाव कराए जा रहे हैं।

Advertisement
First Published - May 7, 2024 | 1:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement