facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस 5 अप्रैल को जारी करेगी घोषणापत्र

Advertisement

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस ने 16 मार्च को ‘पांच न्याय’, ‘25 गारंटी’ जारी की है।

Last Updated- March 31, 2024 | 10:28 AM IST
Congress
Representative Image

कांग्रेस ने पांच अप्रैल को अपना घोषणापत्र जारी करने की शनिवार को घोषणा की। उसने ‘‘अंतिम क्षण’’ में घोषणापत्र समिति गठित करने को लेकर भाजपा पर कटाक्ष भी किया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनावों के लिए शनिवार को 27 सदस्‍यीय घोषणा पत्र समिति गठित की और पार्टी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इसका अध्यक्ष, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को संयोजक तथा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को सह-संयोजक बनाया है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस ने 16 मार्च को ‘पांच न्याय’, ‘25 गारंटी’ जारी की और देश भर में आठ करोड़ गारंटी कार्ड वितरित करने के लिए पार्टी का ‘घर घर गारंटी’ अभियान तीन अप्रैल से शुरू होगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी का घोषणापत्र पांच अप्रैल को जारी किया जाएगा। रमेश ने कहा, ‘‘ऐन वक्त पर शुरू हुआ भाजपा का घोषणापत्र (अभियान) महज खानापूर्ति करने की कवायद है। यह दर्शाता है कि पार्टी जनता को किस अनादर भरी दृष्टि से देखती है।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र ‘‘राष्ट्रव्यापी विचार-विमर्श और ईमेल एवं हमारी ‘आवाज भारत की’ वेबसाइट के माध्यम से हजारों सुझाव प्राप्त करने के बाद’’ तैयार किया गया था।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र जनता की आवाज को दर्शाता है। रमेश ने कहा, ‘‘भाजपा भले ही आयकर नोटिस भेजकर कांग्रेस को परेशान करने की कोशिश कर रही हो, लेकिन कांग्रेस न डरने वाली है और न ही रुकने वाली है। हम तैयार हैं, हम जीतेंगे और हम विजयी होंगे।’’

Advertisement
First Published - March 31, 2024 | 10:28 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement