facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लोक सभा चुनाव 2024: आम चुनाव पर लू के थपेड़े, चुनाव आयोग सतर्क

Advertisement

आयोग ने कहा, 'अधिकारी मतदान से पांच दिन पहले संबंधित क्षेत्र में लू और उमस की स्थिति और उससे निपटने के लिए किए जाने वाले उपायों की समीक्षा करेंगे।'

Last Updated- April 22, 2024 | 11:09 PM IST
Lok Sabha Elections 2024: Heat wave hits general elections, Election Commission alert लोक सभा चुनाव 2024: आम चुनाव पर लू के थपेड़े, चुनाव आयोग सतर्क

जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है, गर्मी तेज होती जा रही है। चुनाव आयोग ने मतदान के प्रत्येक चरण पर गर्मी और लू के प्रभाव का आकलन करने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया है, ताकि इससे निपटने के इंतजाम किए जा सकें। आयोग ने यह कदम देश के विभिन्न भागों, विशेषकर पूर्वी क्षेत्र में भीषण लू की स्थिति बनने को देखते हुए उठाया है।

आम चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल को संपन्न हो गया। इसमें पिछले चुनाव के मुकाबले मतदान में कमी देखी गई है। वर्ष 2019 के लोक सभा चुनाव के प्रथम चरण में 69.9 फीसदी मतदान हुआ था, जबकि इस बार यह 65.5 फीसदी रह गया।

मतदाताओं के इस गिरते रुझान को देखते हुए निर्वाचन आयोग सतर्क हो गया है। गर्मी से निपटने के लिए बनाई गई टास्क फोर्स में आयोग के अलावा मौसम विभाग, एनडीएमए और स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी शामिल होंगे।

आयोग ने कहा, ‘अधिकारी मतदान से पांच दिन पहले संबंधित क्षेत्र में लू और उमस की स्थिति और उससे निपटने के लिए किए जाने वाले उपायों की समीक्षा करेंगे।’ टास्क फोर्स गठित करने का फैसला मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार, निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू की बैठक में लिया गया। बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव, एनडीएमए के एचओडी और मौसम विभाग के महानिदेशक भी मौजूद थे।

Advertisement
First Published - April 22, 2024 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement