facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों को लेकर बड़ा अपडेट, चुनाव आयोग कल करेगा ऐलान

Advertisement

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा शनिवार को की जाएगी।

Last Updated- March 15, 2024 | 1:25 PM IST
Election Commission to announce assembly elections for Delhi today
Representative Image

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा शनिवार को दोपहर तीन बजे की जाएगी। चुनाव आयोग ने इस बात की जानकारी आज यानी शुक्रवार को दी।

मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और नयी लोकसभा का गठन उससे पहले होना है। पिछली बार लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा 10 मार्च को की गयी थी और 11 अप्रैल से सात चरणों में मतदान हुआ था। मतगणना 23 मई को हुई थी।

लोकसभा चुनाव के अलावा इस साल ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। चुनाव आयोग के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आगामी चुनाव की तारीखों को लेकर लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2024 सात से आठ चरणों में होने की संभावना है।

इससे पहले चुनाव आयोग ने गुरुवार को दो नए पूर्व नौकरशाहों को निर्वाचन आयुक्त के तौर पर नियुक्त किया।

नए निर्वाचन आयुक्त ने आज संभाला प्रभार

नव नियुक्त निर्वाचन आयुक्तों.. ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने शुक्रवार को अपना प्रभार संभाल लिया। वे मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति के संबंध में हाल में एक नया कानून लागू होने के बाद, निर्वाचन आयोग में नियुक्त किए गए पहले सदस्य हैं।

चुनाव आयोग के एक प्रवक्ता ने बताया कि ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू का स्वागत करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार (Chief Election Commissioner Rajiv Kumar) ने ऐसे ऐतिहासिक समय पर उनकी नियुक्ति के महत्व के बारे में बात की जब निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव कराने की तैयारियां कर रहा है।

अनूप चंद्र पांडे और अरुण गोयल ने दिए थे इस्तीफे

अनूप चंद्र पांडे के 14 फरवरी को सेवानिवृत्त होने और आठ मार्च को अरुण गोयल के अचानक इस्तीफे के बाद निर्वाचन आयोग में ये पद खाली हो गए थे। ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू दोनों वर्ष 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं। ज्ञानेश कुमार केरल कैडर से और सुखबीर सिंह संधू उत्तराखंड कैडर से आते हैं।

Advertisement
First Published - March 15, 2024 | 12:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement