facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लोकसभा चुनाव 2024: फिल्म अभिनेता गोविंदा ‘चौदह बरस के बनवास’ के बाद शिवसेना में शामिल, इस सीट से मिल सकता है टिकट

Advertisement

Govinda Joins Shiv Sena: कई कलाकारों के साथ करिश्मा कपूर और उनकी बहन करीना कपूर भी मुख्यमंत्री के आवास पहुंची। माना जा रहा है कि ये सब गोविंदा के लिए प्रचार कर सकते हैं।

Last Updated- March 28, 2024 | 8:32 PM IST
Lok Sabha Elections 2024: Film actor Govinda joins Shiv Sena after 'fourteen years of exile', can get ticket from North-West Mumbai Lok Sabha seat लोकसभा चुनाव 2024: फिल्म अभिनेता गोविंदा 'चौदह बरस के बनवास' के बाद शिवसेना में शामिल, उत्तर-पश्चिम मुंबई लोकसभा सीट से मिल सकता है टिकट

फिल्म अभिनेता गोविंदा एक बार फिर से सक्रिय राजनीति में उतर चुके हैं। लोकसभा चुनाव से ऐन पहले गोविंदा ने एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना में शामिल हो गए। माना जा रहा है कि एकनाथ शिंदे गोविंद को उत्तर-पश्चिम मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। गोविंदा की दोबारा राजनीतिक पारी शुरु करते ही मुंबई में फिल्मी कलाकारों की भी राजनीति में एंट्री हो गई ।

बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना का दामन थामने के बाद गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। मैं 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए गोविंदा ने कहा, ‘मोदी में एक सकारात्मकता दिखती है। उन्होंने दुनिया में देश का गौरव बढ़ाया। गणेश जयंती पर सीएम को मिला था, आज गणेश चतुर्थीं पर शिवसेना में शामिल हुआ हूं।’ वहीं सीएम शिंदे ने कहा कि गोविंदा ने पार्टी में आने के लिए कोई शर्त नहीं रखी है। गोविंदा स्टार प्रचारक होंगे।

उद्धव सेना को पटकनी देने के लिए शिंदे की योजना

प्राप्त जानाकारी के मुताबिक एकनाथ शिंदे गुट अभिनेता गोविंदा को अमोल कीर्तिकर के खिलाफ मैदान में उतारने की योजना बना चुका है। जिन्हें शिवसेना (यूबीटी) ने मैदान में उतारा है। अमोल मौजूदा सांसद गजानन कीर्तिकर के बेटे हैं। गजानन कीर्तिकर जो एकनाथ शिंदे से जुड़ गए हैं। हालांकि गजानन अपने बेटे के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ना चाह रहे थे, ऐसे में अमोल को हराने के लिए किसी योग्य उम्मीदवार की कमी के बीच शिंदे गोविंदा को मैदान में उतराने की योजना तैयार की है। हालांकि अभी तक इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है माना जा रहा है कि कल 28 मार्च को पार्टी इसकी घोषणा करेगी।

प्रचार में फिल्मी कलाकारों की दिखेगी भीड़

अपने जमाने के सुपरस्टार रहे गोविंदा एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना की तरफ से मुंबई की उत्तर पश्चिम मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। गोविंदा पहले भी इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनके चुनाव मैदान में उतरने से कई फिल्मी कलाकार उनके साथ प्रचार के लिए उतरेंगे। इसकी झलक आज उनके राजनीति में प्रवेश करते वक्त भी दिखी। कई कलाकारों के साथ करिश्मा कपूर और उनकी बहन करीना कपूर भी मुख्यमंत्री के आवास पहुंची। माना जा रहा है कि ये सब उनके लिए प्रचार कर सकते हैं जिसका असर पूरे महाराष्ट्र पर पड़ेगा।

राजनीतिक दिग्गज राम नाइक को दे चुके हैं शिकस्त

गोविंदा इससे पहले भी राजनीति में अपना किस्मत आजमा चुके हैं। साल 2004 में वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए और पांच बार के सांसद और अटल बिहारी वाजपेयी की तत्कालीन सरकार में पेट्रोलियम मंत्री रहे राम नाइक को 50 हजार से ज्यादा वोटों से हराकर संसद पहुंचे थे। तब राम नाइक के पक्ष में 5 लाख 11 हजार मत पड़े थे, जबकि गोविंदा को 5 लाख 59 हजार मत प्राप्त हुए थे। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 48 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए पांच चरणों में आयोजित किए जाने हैं। मुंबई में 20 मई को मतदान किया जाएगा।

Advertisement
First Published - March 28, 2024 | 8:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement