facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लोक सभा चुनाव 2024: पहली बार चुनावी मैदान में ताल ठोक रही कोई कंपनी

Advertisement

विश्व की दूसरी सबसे बड़ी बच्चों की परिधान निर्माता कंपनी किटेक्स गारमेंट्स ने अपनी राजनीतिक पार्टी Twenty 20 की तरफ से दो उम्मीदवारों को इस बार चुनावी मैदान में उतारा है।

Last Updated- April 25, 2024 | 11:29 PM IST
Lok Sabha Elections 2024: For the first time, a company is contesting the elections लोक सभा चुनाव 2024: पहली बार चुनावी मैदान में ताल ठोक रही कोई कंपनी
Sabu M Jacob, Managing Director Of Kitex Garments And Chairman Of Twenty 20

भारत में पहले भी कई कॉरपोरेट दिग्गज और प्रवर्तक लोक सभा चुनावों में मैदान में उतरे हैं। मगर लोक सभा चुनावों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक कंपनी के निवेश वाला राजनीतिक दल एर्णाकुलम और चलाकुडी सीट से लोक सभा चुनाव के लिए उम्मीदवार उतार रहा है। विश्व की दूसरी सबसे बड़ी बच्चों की परिधान निर्माता कंपनी किटेक्स गारमेंट्स ने अपनी राजनीतिक पार्टी ट्वेंटी20 की तरफ से दो उम्मीदवारों को इस बार चुनावी मैदान में उतारा है।

पार्टी ने अपने घोषणापत्र में लोगों को लुभाने के लिए कई वादे किए हैं। उनमें मुल्लापेरियार में एक नए बांध से लेकर समुद्री तट पर 250 किलोमीटर तक दीवारों का निर्माण शामिल है। साथ ही 50 फीसदी छूट वाले खाद्य सुरक्षा बाजार खोलने और दवाओं पर 80 फीसदी तक छूट वाली दवा दुकानें खोलने का भी वादा किया गया है।

किटेक्स गारमेंट्स के प्रबंध निदेशक और ट्वेंटी20 के चेयरमैन साबू एम जैकब ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि उनकी पार्टी केरल में माकपा, कांग्रेस और भाजपा के अलावा राजनीति का एक वैकल्पिक ब्रांड पेश करना चाहती है। हालांकि पार्टी का आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन था, लेकिन वह टूट गया है। जैकब के अनुसार, इसकी प्रमुख वजह आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की वामपंथी सोच है।

ट्वेंटी20 ने कहा है कि उसका जोर और वादे साल 2026 के विधानसभा चुनावों को लक्ष्य में रखकर हैं। पार्टी ने दोनों सीटों से दो अधिवक्ताओं को चुनावी मैदान में उतारा है। चलाकुडी से चार्ली पॉल और एर्णाकुलम से एंटनी जूडी पार्टी के उम्मीदवार हैं।

Advertisement
First Published - April 25, 2024 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement