facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Lok Sabha Elections 2024: राम मंदिर का जादू पड़ा फीका? अयोध्या में पीछे चल रही भाजपा

Advertisement

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, अब तक के रुझानों में उत्तर प्रदेश की 80 लोक सभा सीटों में से सपा (SP) 35 सीटों पर आगे चल रही है।

Last Updated- June 04, 2024 | 3:55 PM IST

Lok Sabha elections: उत्तर प्रदेश की फैजाबाद लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (SP) के उम्मीदवार बढ़त में चल रहे हैं। अयोध्या (Ayodhya) सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) की मंदिर राजनीति का केंद्र भी कहा जाता है।

समाजवादी पार्टी के अवदेश प्रसाद इस सीट से दोपहर एक बजे तक शुरूआती रुझानों में 31800 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 408,382 वोट मिले हैं जबकि भाजपा उम्मीदवार लल्लू सिंह (Lallu Singh) को 376,582 वोट मिले हैं।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जनवरी में अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) का भव्य उद्घाटन किया था। राम मंदिर फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

उत्तर प्रदेश की इस अहम सीट पर बीजेपी हैट्रिक लगाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। मोदी सरकार हिंदू सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है, जो उनके चुनाव अभियान का एक केंद्रीय पहलू भी है और यह हिंदू राष्ट्रवाद के समर्थकों के साथ मेल भी खाता है।’

उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से 33 पर सपा आगे

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, अब तक के रुझानों में उत्तर प्रदेश की 80 लोक सभा सीटों में से सपा (SP) 33 सीटों पर आगे चल रही है। पार्टी के दिग्गज नेता अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव भी अपने गढ़ कन्नौज और मैनपुरी में आसानी से आगे चल रहे हैं।

भाजपा 36 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस सात सीटों पर आगे चल रही है। वरिष्ठ नेता राहुल गांधी रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र में अपनी पार्टी की विरासत को आगे बढ़ा रहे है और वह 145,254 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

2019 में उत्तर प्रदेश से भाजपा को मिल थी 62 सीटें

दूसरी तरफ वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 100,239 वोटों से काफी आगे चल रहे हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 62 सीटें और उसकी सहयोगी अपना दल (एस) ने दो सीटें जीतीं। इस बार बीजेपी कम सीटें मिलती हुई दिख रही हैं।

बीजेपी ने इस बार राज्य की 80 लोकसभा सीटों में से 75 पर चुनाव लड़ा है। गठबंधन सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) ने मिर्ज़ापुर और रॉबर्ट्सगंज (एससी) सीटों से मैदान में हैं जबकि एसबीएसपी ने घोसी से और आरएलडी ने बिजनौर और बागपत से चुनाव लड़ा है।

Advertisement
First Published - June 4, 2024 | 1:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement