facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लोकसभा चुनाव 2024: महाराष्ट्र के चार जिलों में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाता की संख्या ज्यादा, पुणे सबसे आगे

Advertisement

Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को होने वाले मतदान के लिए चुनाव आयोग तैयारियों में जुटा है।

Last Updated- April 11, 2024 | 7:35 PM IST
Lok Sabha Elections 2024 is the second longest electoral program after independence, gender ratio also improved लोकसभा चुनाव 2024 आजादी के बाद दूसरा सबसे लंबा चुनावी कार्यक्रम, लिंगानुपात भी हुआ बेहतर
Representative Image

लोकसभा चुनाव की सरगर्मी जोरों पर है। राजनीतिक दल, प्रत्याशियों के साथ चुनाव आयोग भी चुनावी तैयारियों को पूरा करने में लगा हुआ है। लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र की 48 सीटों पर करीब साढ़े नौ करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदाताओं की संख्या के मामले में पुणे जिला राज्य में अग्रणी है और यहां अन्य जिलों की तुलना में मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। वही राज्य के चार जिलों नंदुरबार, गोंदिया, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है ।

राज्य में 19 अप्रैल , 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को होने वाले मतदान के लिए चुनाव आयोग तैयारियों में जुटा है। 8 अप्रैल 2024 तक राज्य में कुल 9 करोड़ 24 लाख 91 हजार 806 मतदाता पंजीकृत हैं। इसमें 4 करोड़ 80 लाख 81 हजार 638 पुरुष वोटर, 4 करोड़ 44 लाख 04 हजार 551 महिला वोटर और 5 हजार 617 थर्ड पार्टी वोटर हैं। राज्य में पुरुष मतदाताओं की संख्या भले ही अधिक है लेकिन राज्य के चार जिलों रत्नागिरी , नंदुरबार , गोंदिया और सिंधुदुर्ग में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है ।

रत्नागिरी , नंदुरबार , गोंदिया और सिंधुदुर्ग में पुरुषों पर भारी महिला मतदाता

महाराष्ट्र के चार जिलों में महिला मतदाता पुरुषों से अधिक हैं। रत्नागिरी के मतदाताओं की कुल संख्या 13 लाख 03 हजार 939 है जिसमें 11 तृतीयपंथी शामिल हैं। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 6 लाख 31 हजार 012 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 6 लाख 72 हजार 916 है। नंदुरबार के मतदाताओं की कुल संख्या 12 लाख 76 हजार 941 है जिसमें 12 तृतीयपंथ के मतदाता शामिल हैं। यहां पुरुष मतदाताओं की संख्या 6 लाख 37 हजार 609 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 6 लाख 39 हजार 320 है।

गोदिंया जिले में भी महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। गोंदिया के मतदाताओं की कुल संख्या 10 लाख 92 हजार 546 है जिसमें 10 तृतीयपंथ के मतदाता हैं। यहां पुरुष मतदाताओं की संख्या 5 लाख 41 हजार 272 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 5 लाख 51 हजार 264 है ।

सिंधुदुर्ग के मतदाताओं की कुल संख्या 6 लाख 62 हजार 745 है जिसमें 1 मतदाता तृतीयपंथ का है। सिंधुदुर्ग में पुरुष मतदाताओं की संख्या 3 लाख 30 हजार 719 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 3 लाख 32 हजार 025 है।

पुणे में ज्यादा तो सिंधुदुर्ग में सबसे कम मतदाता

राज्य में मतदाताओं की संख्या के लिहाज से पुणे सबसे धनवान है। पुणे में कुल मतदाताओं की संख्या 82 लाख 82 हजार 363 है। मुंबई उपनगर में मतदाताओं की कुल संख्या 73 लाख 56 हजार 596 है। ठाणे में कुल मतदाताओं की संख्या 65 लाख 79 हजार 588 है, नासिक जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 48 लाख 08 हजार 499 है। नागपुर में कुल मतदाताओं की संख्या 42 लाख 72 हजार 366 है। राज्य में सबसे कम मतदाताओं की संख्या सिंधुदुर्गा जिले में है। सिंधुदुर्ग के मतदाताओं की कुल संख्या 6 लाख 62 हजार 745 है ।

5 जिलों में 30 लाख से ज्यादा वोटर

पांच जिलों अहमदनगर , सोलापुर , जलगांव , कोल्हापुर और छत्रपति संभाजीनगर में 30 लाख से अधिक मतदाता हैं। अहमदनगर में कुल मतदाता 36 लाख 47 हजार 252 हैं। सोलापुर में कुल मतदाता 36 लाख 47 हजार 141 हैं।

जलगांव में कुल मतदाता 35 लाख 22 हजार 289 हैं। कोल्हापुर में कुल मतदाता 31 लाख 72 हजार 797 हैं। छत्रपति संभाजीनगर में कुल मतदाता 30 लाख 48 हजार 445 हैं। 10 जिलों बुलढाणा , अमरावती , यवतमाल , नांदेड़ , रायगढ़ , मुंबई शहर , बीड , सतारा , सांगली और पालघर में 20 लाख से अधिक मतदाता हैं।

Advertisement
First Published - April 11, 2024 | 6:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement