facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लोकसभा चुनाव 2024: युवा मतदाताओं की संख्या घटी, 1970 के दशक से भी कम पहुंचा आंकड़ा

Advertisement

Lok sabha election 2024: निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, इस बार आम चुनावों में मतदान करने वाले 18 से 19 वर्ष की आयु वाले करीब 2 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं।

Last Updated- April 19, 2024 | 11:43 PM IST
BJP manifesto may bode well for business sentiment in India: UBS Securities BJP Manifesto 2024: कारोबारी धारणा के लिए अच्छा संकेत भाजपा का घोषणा पत्र

उत्तर प्रदेश के बरेली में 12 वर्षों तक पढ़ाई करने वाली अंशिका अक्सर अपनी साइकिल से स्कूल जाती थीं। वह कहती हैं, ‘मेरे इलाके की सड़क जर्जर होने के कारण साइकिल के पहिये हमेशा पंक्चर हो जाते थे।’

अब 21 वर्षीय अंशिका मुंबई के एक कॉलेज में पढ़ाई करती हैं और अभी भी वह अपने संसदीय क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास की गति से असंतुष्ट हैं और चाहती हैं कि सरकार कुछ और बेहतर करे। वह उन युवाओं की घटती आबादी का हिस्सा हैं जो मौजूदा चुनाव में मतदान करने वाली है। मतदान करने वाली आबादी का एक छोटा सा हिस्सा 18 से 29 वर्ष आयु वर्ग के बीच के युवाओं का है। यह 1970 के दशक की तुलना में भी कम है।

मतदान करने वाले 18 से 29 वर्ष के युवाओं की संख्या करीब 29.8 फीसदी है। संयुक्त राष्ट्र के जनसंख्या आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि यह साल 1971 के 28.5 फीसदी से कम है। साल 1977 से लेकर 2019 तक के चुनावों में यह 30 फीसदी से अधिक रहा है। हालांकि, युवाओं की संख्या बढ़ रही है। उनकी संख्या 30 करोड़ से अधिक है, जो अमेरिका की आबादी के करीब है।

उल्लेखनीय है कि यह केवल मतदान के लिए पात्र मतदाताओं के अनुपात को दर्शा रहा है न कि पंजीकृत मतदाताओं की वास्तविक संख्या को। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, इस बार आम चुनावों में मतदान करने वाले 18 से 19 वर्ष की आयु वाले करीब 2 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं। लेकिन, पंजीकृत मतदाताओं में ऐसे युवा मतदाताओं की हिस्सेदारी 2014 के 2.7 फीसदी से कम होकर 2024 में 1.9 फीसदी रह गई है।

युवा मतदाताओं के सबसे कम उम्र का समूह (18 से 22 वर्ष) कुल मतदान आबादी का करीब 13 फीसदी है। हाल ही में रूस में हुए चुनावों में समान आयु वर्ग के मतदाता सिर्फ 6.5 फीसदी थे। यह ब्रिटेन और अमेरिका के मतदाताओं का 7 से 8 फीसदी होगा, जहां इस साल के अंत में दोनों देशों में चुनाव होने हैं। पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे भारत के पड़ोसी देशों में यह हिस्सेदारी अधिक थी।

Advertisement
First Published - April 19, 2024 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement