facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CAA को लेकर विपक्ष पर बिफरे PM, कहा- ‘मां भारती’ में आस्था रखने वालों को नागरिकता देना मोदी की गारंटी

Advertisement

इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (INDIA) पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा, ‘‘विपक्षी गठबंधन झूठ और धोखे की राजनीति में लिप्त है।

Last Updated- April 04, 2024 | 5:35 PM IST
PM Modi
Representative Image

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर झूठी अफवाह फैलाने के लिए विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बृहस्पतिवार को आलोचना की और कहा कि ‘‘मां भारती’’ में आस्था रखने वालों को नागरिकता देना मोदी की गारंटी है।

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार के रास मेला मैदान में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने भ्रष्ट को बचाने का प्रयास करने के लिए विपक्षी दलों पर निशाना साधा और कहा कि वह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें दंडित किया जाए।

मोदी ने कहा, ‘‘उन्होंने (इंडिया गठबंधन) हाशिए पर पड़े समुदायों की कभी परवाह नहीं की। अब जब हम सीएए लाए हैं तो वे अफवाहें और झूठ फैला रहे हैं। मां भारती में आस्था रखने वालों को नागरिकता देना मोदी की गारंटी है।’’

‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा, ‘‘विपक्षी गठबंधन झूठ और धोखे की राजनीति में लिप्त है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कह रहा हूं कि भ्रष्टाचार हटाओ। विपक्ष कह रहा है कि भ्रष्टाचारियों को बचाओ। मैं सुनिश्चित करूंगा कि भ्रष्टाचारियों को सजा मिले और गरीबों को न्याय मिले। अगले पांच साल में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’’

Advertisement
First Published - April 4, 2024 | 5:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement