facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Lok Sabha Elections 2024: PM मोदी ने मतदाताओं से की मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील

Advertisement

मोदी ने कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव के छठे चरण के सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए आगे आएं।"

Last Updated- May 25, 2024 | 9:50 AM IST
PM Modi
File Photo: Prime Minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को लोगों से लोकसभा चुनाव के छठे चरण के दौरान बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया और कहा कि एक-एक वोट मायने रखता है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि जब लोग चुनावी प्रक्रिया में शामिल होते हैं तभी लोकतंत्र फलता-फूलता है। मोदी ने कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव के छठे चरण के सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए आगे आएं। एक-एक वोट मायने रखता है और आपका वोट भी उतना ही महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र तभी फलता-फूलता है और जीवंत दिखता है, जब चुनाव प्रक्रिया में जनता-जनार्दन की बढ़-चढ़कर भागीदारी होती है। माताओं-बहनों और बेटियों के साथ ही युवा मतदाताओं से मेरा विशेष आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।’’

आम चुनाव के छठे चरण के लिए छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 58 निर्वाचन क्षेत्रों में शनिवार सुबह मतदान शुरू हुआ।

Advertisement
First Published - May 25, 2024 | 9:50 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement