facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Lok Sabha Elections 2024: प्रियंका गांधी की बेटी ने पहली बार वोट डालने के बाद कही ये बात

Advertisement

मिराया ने ‘पीटीआई वीडियो’ को बताया, ‘‘युवाओं के लिए मेरा एकमात्र संदेश है कि बाहर आएं और मतदान करें।"

Last Updated- May 25, 2024 | 2:59 PM IST
LS Polls: 6th Phase Voting
New Delhi: Congress leader Priyanka Gandhi with her daughter Miraya Vadra and brother Rahul Gandhi at a polling booth during the sixth phase of Lok Sabha elections, in New Delhi, Saturday, May 25, 2024. (PTI Photo)

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा की बेटी मिराया ने शनिवार को पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और कहा कि युवाओं को बाहर आकर बदलाव के लिए मतदान करना चाहिए।

मिराया ने अपने माता-पिता और भाई रेहान राजीव वाद्रा के साथ नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में लोधी रोड पर स्थित एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। मिराया ने ‘पीटीआई वीडियो’ को बताया, ‘‘युवाओं के लिए मेरा एकमात्र संदेश है कि बाहर आएं और मतदान करें। बदलाव लाना हमारा काम है इसलिए हमें बाहर आकर ऐसा करने की जरूरत है।’’ उन्होंने पहली बार मतदान किया है।

रेहान वाद्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘यहां गर्मी है, हमें सीधे बदलाव लाने और लोकतंत्र में भाग लेने का यह मौका पांच साल में मिलता है। इसलिए सभी को बाहर आना चाहिए और मतदान करना चाहिए।’’

प्रियंका गांधी ने कहा कि लोगों को आगे आना चाहिए और बदलाव के लिए वोट करना चाहिए। उनके पति रॉबर्ट वाद्रा ने भी अपना वोट डाला और कहा, ‘‘हम उम्मीद कर रहे हैं कि लोग यह सुनिश्चित करेंगे कि गठबंधन (इंडिया गठबंधन) जीत जाए।’’

Advertisement
First Published - May 25, 2024 | 2:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement