facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लोकसभा चुनाव 2024: वायनाड से राहुल गांधी ने भरा नामांकन पत्र, लोकतंत्र को लेकर RSS पर लगाया आरोप

Advertisement

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नैशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) संविधान और लोकतंत्र को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

Last Updated- April 03, 2024 | 10:51 PM IST
Lok Sabha Elections 2024: Rahul Gandhi filed nomination papers from Wayanad, accused RSS of democracy लोकसभा चुनाव 2024: वायनाड से राहुल गांधी ने भरा नामांकन पत्र, लोकतंत्र को लेकर RSS पर लगाया आरोप

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को वायनाड लोक सभा सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और एक विशाल रोड शो कर अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। उन्होंने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर भारत के संविधान और लोकतांत्रिक ढांचे को ‘नष्ट करने की कोशिश’ का आरोप लगाया। राहुल गांधी सुबह हेलीकॉप्टर से वायनाड पहुंचे और उन्होंने कलपेट्टा से सिविल स्टेशन तक रोड शो किया जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों समेत लोगों की भारी भीड़ को संबोधित किया।

अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी (एआईसीसी) महासचिव के सी वेणुगोपाल समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ पहुंचे राहुल ने वायनाड जिलाधिकारी को अपना नामांकन पत्र सौंपा।

वायनाड जिलाधिकारी रिटर्निंग अधिकारी भी हैं। अपना नामांकन दाखिल करने के बाद गांधी ने पत्रकारों से कहा कि लोक सभा चुनाव लोकतंत्र और भारत के संविधान को बचाने की लड़ाई है।

उन्होंने कहा, ‘एक तरफ वे ताकतें हैं जो इस देश के लोकतंत्र और संविधान को नष्ट करना चाहती हैं और दूसरी तरफ वे ताकतें हैं जो हमारे देश के संविधान और लोकतांत्रिक ढांचे की रक्षा कर रही हैं।’ उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य लोग हैं जो देश में संविधान और लोकतंत्र को नष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नैशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) संविधान और लोकतंत्र को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

गांधी ने जिलाधिकारी के कार्यालय जाने से पहले रोडशो के अंत में जनसभा में कहा कि वह इस जिले में कई लोगों की जान लेने वाली मानव-पशु संघर्ष की घटनाओं समेत वायनाड वासियों के सभी मुद्दों पर उनके साथ हमेशा खड़े हैं।

Advertisement
First Published - April 3, 2024 | 10:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement