facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Lok Sabha Elections 2024: राजनाथ सिंह ने लखनऊ से किया नामांकन

Advertisement

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीसरी बार लखनऊ से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी प्रतिष्ठित लखनऊ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।

Last Updated- April 29, 2024 | 1:57 PM IST
Rajnath Singh files nomination
Rajnath Singh files nomination (PTI)

Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को लखनऊ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य मुख्यालय से प्रमुख नेताओं और समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

निर्वाचन अधिकारी के समक्ष सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्‍यसभा सदस्‍य सुधांशु त्रिवेदी की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

सिंह ने सबसे पहले 2014 में लखनऊ सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और विजयी हुए। 2019 में भी यहां से उन्होंने अपनी जीत बरकरार रखी। रक्षा मंत्री तीसरी बार लखनऊ से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी प्रतिष्ठित लखनऊ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।

भाजपा मुख्यालय से सिंह जब नामांकन पत्र दाखिल करने निकले तो उनके साथ योगी आदित्यनाथ, पुष्कर सिंह धामी, उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत कई प्रमुख नेता थे। लखनऊ में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा।

Advertisement
First Published - April 29, 2024 | 1:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement