facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Lok Sabha Elections: 300 के लाले पड़े इस बार, क्या फिर से बनेगी मोदी सरकार?

Advertisement

दूसरी तरफ कांग्रेस (Congress) को 97 सीटें मिलती हुई दिख रही है। इसके अलावा सपा के खाते में 37 सीटें जा रही है और तृणमूल कांग्रेस (TMC) 31 सीटों पर जीत रही है।

Last Updated- June 04, 2024 | 1:58 PM IST
Lok Sabha Elections

Lok Sabha Elections: केंद्र की मोदी सरकार का देश की सत्ता में फिर से आने का रास्ता मुश्किल होता हुआ दिख रहा है। शुरूआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 242 जबकि एनडीए (NDA) को 289 सीटें मिलती हुई दिख रही है।

एनडीए में सबसे बड़ा हिस्सा तेलुगु देशम (TDP) पार्टी का बनकर उभर रहा हैं जो आंध्र प्रदेश में 16 सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं। इसके बाद नितीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल सेक्युलर पार्टी (JDU) है जो अभी 15 सीटों पर आगे चल रही हैं। वहीं, एनडीए गठबंधन में शामिल शिव सेना (SHS) 6 सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं।

इन तीनों पार्टियों की सीटों की संख्या को फिलहाल जोड़ लिया जाए तो यह आंकड़ा 37 का बनता हैं जबकि भाजपा (BJP) अपने दम पर अब तक 242 सीटें जीत रही हैं।

इन सभी नंबरों को जोड़ लिया जाए तो यह आंकड़ा 279 का बनता है, जो बहुमत के आंकड़े 272 से ज्यादा हैं। इसके अलावा बीजेपी के पास छोटी और क्षेत्रीय पार्टियों का भी समर्थन हैं जिनके पास लगभग 10 सीटें आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: दिल्ली में बीजेपी कार्यालय पर सन्नाटा, रुझानों से समर्थकों में भारी निराशा

कुल मिलाकर यह आंकड़ा 289 तक जाता हुआ दिख रहा है। हालांकि, टीडीपी या जेडीयू में से कोई पार्टी अपना समर्थन वापस ले लेती है तो बीजेपी के लिए सत्ता में आना या बने रहना बहुत मुश्किल होने वाला है।

INDI गठबंधन भी मजबूत स्थिति में

दूसरी तरफ कांग्रेस (Congress) को 97 सीटें मिलती हुई दिख रही है। इसके अलावा सपा के खाते में 37 सीटें जा रही है और तृणमूल कांग्रेस (TMC) 31 सीटों पर जीत रही है। तमिलनाडु से डीएमके (DMK) भी 21 सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं।

इसके अलावा शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) – एसएचएसयूबीटी महाराष्ट्र में 10 लोक सभा सीटों पर आगे चल रही है जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी – शरदचंद्र पवार – एनसीपीएसपी 8 सीटों पर आगे हैं।

यह आंकड़ा कुल मिलाकर 204 का बन रहा है। इसके अलावा इंडि गठबंधन में और पार्टियां भी शामिल हैं जिन्हें मिलाकर यह आंकड़ा 228 तक जा रहा हैं। अगर ऐसे में टीडीपी और जेडीयू एनडीए का साथ छोड़ कर विपक्षी गठबंधन के साथ चले जाते हैं तो उनका सरकार बनाने का रास्ता बन सकता हैं। अब, यह तो समय ही बताएगा देश में किसकी सरकार बनेगी और किसकी नहीं।

Advertisement
First Published - June 4, 2024 | 1:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement