facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Lok sabha Elections: ‘INDIA अलायंस बनी तो गरीबों को हर माह मिलेगा 10 किलो फ्री राशन’…मल्लिकार्जुन खरगे ने किया वादा

Advertisement

खरगे ने कहा कि चार चरणों के चुनाव में इंडिया गठबंधन मजबूत दिख रहा है और मोदी की सरकार इस बार नहीं बनेगी।

Last Updated- May 15, 2024 | 4:50 PM IST
Mallikarjun Kharge

Lok Sabha Elections: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर गरीबों को प्रतिमाह पांच किलो की जगह दस किलो राशन (Ten kilo Free Ration) देने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा कानून कांग्रेस लायी थी और वो दस किलो राशन देने की गारंटी देते हैं।

उत्तर प्रदेश में आधे से ज्यादा लोकसभा सीटों के लिए मतदान निपटने के बाद बुधवार को राजधानी लखनऊ में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की साझा प्रेस कांफ्रेंस हुयी।

खरगे ने कहा कि चार चरणों के चुनाव में इंडिया गठबंधन मजबूत दिख रहा है और मोदी की सरकार इस बार नहीं बनेगी। कांग्रेस व सपा अध्यक्ष ने सरकार बनने पर जातीय जनगणना करवाने का वादा करते हुए कहा कि ये अलगाव के लिए नहीं बल्कि आर्थिक स्थिति के आधार पर नीतियां बनाने के लिए किया जाएगा।

खरगे ने कहा कि सरकारी विभागों में पद खाली है पर केंद्र सरकार उन्हें भर नहीं रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ व अमीर और गरीब के अंतर को मिटाने के लिए लड़ रही है।

ये देश का भविष्य बनाने वाला चुनाव: कांग्रेस अध्यक्ष

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा 26 पार्टियां एक साथ मिलकर खड़े हैं और ये देश का भविष्य बनाने वाला चुनाव है। देश का संविधान बचाने के लिए हम सबको लड़ना होगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ये दो विचारधाराओं की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि आरक्षण को बचाना हम सबका फर्ज है।

प्रेस कांफ्रेंस में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन के लिए जनता का समर्थन साफ दिखाई दे रहा है और भारतीय जनता पार्टी का रथ फंस नहीं बल्कि धंस गया है। इसलिए उनकी भाषा बदली है। इस देश की 140 करोड़ जनता भाजपा को 140 सीटों के लिए तरसा देगी।

यूपी में 79 जीत रहा इंडिया गठबंधन: अखिलेश यादव

सपा मुखिया ने कहा कि 10 साल दिल्ली और सात साल की उत्तर प्रदेश की सरकार में झूठे वादे ही किए गए हैं। इंडिया गठबंधन प्रदेश में 79 सीटें जीत रहा है केवल क्योटो (वाराणसी) में लड़ाई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा 400 पार का नारा इसलिए दे रहे हैं क्योंकि इन्हें देश का संविधान बदलना है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की मिली-जुली तहजीब को बदलना चाहते हैं और पूरे देश को एक रंग में रंगना चाहते हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि देश की जनता बदलाव चाहती है। लखीमपुर में थार से कुचलने वाली घटना किसा भूले नहीं हैं। इस सरकार में लाखों किसानों ने आत्महत्या की है। बुंदेलखंड में भाजपा का खाता नहीं खुलेगा वहां की जनता इन्हें खंड-खंड कर देगी।

Advertisement
First Published - May 15, 2024 | 4:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement