facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Lok Sabha elections: चार चरणों में पुरुष और पांचवें में महिलाएं आगे

Advertisement

उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण में 14 सीटों पर मतदान हुआ। इसमें वोट डालने वाली महिलाओं की संख्या 58.51% रही, जबकि राज्य के 57.60 प्रतिशत पुरुषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Last Updated- May 23, 2024 | 11:39 PM IST
'सुस्त मतदाता' का ठप्पा हटा पाएंगे लखनऊ और मुंबई?, Lok Sabha election 2024 Phase 5: Will Lucknow and Mumbai be able to remove the label of 'lazy voters'?

Lok Sabha Elections: लोक सभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को हुए मतदान में महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। वर्ष 2019 के आम चुनाव में इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से अधिक रहा। इस बार चुनाव के पहले चार चरणों में मतदान करने में पुरुषों ने बाजी मारी, लेकिन पांचवें चरण में वोट डालने में महिलाएं आगे निकल गईं।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार लोक सभा चुनाव के तहत 20 मई को पांचवें चरण के लिए कुल 62.20 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को संशोधित आंकड़े जारी कर यह जानकारी दी।

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी बयान के मुताबिक इस चरण में 63 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने वोट डाले, जबकि 61.48 प्रतिशत पंजीकृत पुरुष मतदाता ही वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे।

पांचवें चरण के तहत छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान हुआ था, जहां 4.69 करोड़ पुरुष, 4.26 करोड़ महिलाएं और तृतीय लिंग के 5409 मतदाता सहित 8.95 करोड़ से अधिक लोग मतदान करने के पात्र थे। बिहार, झारखंड, लद्दाख, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में मतदान प्रक्रिया में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की भागीदारी अधिक रही।

उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण में 14 सीटों पर मतदान हुआ। इसमें वोट डालने वाली महिलाओं की संख्या 58.51 प्रतिशत रही, जबकि राज्य के 57.60 प्रतिशत पुरुषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

अमेठी में जहां वोट डालने वाली महिलाओं की संख्या 57.75 प्रतिशत रही, वहीं यहां के 51.26 प्रतिशत पुरुषों ने वोट डाले। पहले चार चरणों में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों ने अधिक मतदान किया।

बिहार और झारखंड में पुरुष-महिला मतदान प्रतिशत का अंतर बहुत अधिक था। बिहार में जहां पात्र पुरुष मतदाताओं में से 52.42 फीसदी पुरुषों ने मतदान किया, वहीं महिलाओं का मतदान प्रतिशत 61.58 रहा। राज्य की हाजीपुर, समस्तीपुर, मधुबनी, सारण और सीतामढ़ी जैसी सीटों पर पांचवें चरण में वोट डाले गए थे।

मधुबनी के आंकड़े चौंकाने वाले हैं, जहां 60.08 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाले जबकि यहां वोट डालने वाले पुरुषों का प्रतिशत केवल 46.66 ही रहा। इसी तरह, झारखंड में 58.08 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया, जबकि महिलाओं में मतदान प्रतिशत 68.65 रहा। पश्चिम बंगाल में तृतीय लिंग श्रेणी में पंजीकृत अधिकतम 38.22 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।

Advertisement
First Published - May 23, 2024 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement