facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Lok Sabha Elections: कई दिग्गजों को संसद पहुंचाने वाली नई दिल्ली लोक सभा सीट

Advertisement

नई दिल्ली लोक सभा क्षेत्र में लुटियंस बंगला जोन, खान मार्केट, डिफेंस कॉलोनी, ग्रीन पार्क और लाजपत नगर जैसे इलाके आते हैं।

Last Updated- May 23, 2024 | 11:29 PM IST
Bansuri Swaraj

Lok Sabha Elections: नई दिल्ली लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र में दो वकीलों भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बांसुरी स्वराज और आम आदमी पार्टी (AAP) के सोमनाथ भारती के बीच चुनावी मुकाबला हो रहा है। इस सीट के अंतर्गत आने वाली सभी 10 विधान सभा सीटों पर इस समय आप का कब्जा है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज और स्वयं भारती भी यहीं से विधायक हैं। लोक सभा चुनाव 2014 और फिर 2019 में भाजपा ने दिल्ली की सभी 7 सीट पर क्लीन स्वीप किया था।

तीन बार के विधायक भारती को उम्मीद है कि उन्हें आप की ओर से नगर निगम में जिम्मेदार सरकार देने और फिर अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से उपजी सहानुभूति का फायदा मिलेगा और वह आसानी से चुनाव जीत जाएंगे।

बांसुरी प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता के सहारे अपनी जीत की उम्मीद पाले हुए हैं। एक तथ्य भी कहता है कि नई दिल्ली सीट के लोग वोट देते समय धार्मिक या स्थानीय मुद्दों पर अधिक ध्यान नहीं देते, लोक सभा चुनाव में वे राष्ट्रीय मुद्दों को परखते हैं।

इसके अलावा स्वराज को अपनी मां सुषमा स्वराज के प्रति सहानुभूति का लाभ भी मिल सकता है। सुषमा दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं। वह दक्षिणी दिल्ली सीट से दो बार सांसद भी रहीं।

नई दिल्ली लोक सभा क्षेत्र में लुटियंस बंगला जोन, खान मार्केट, डिफेंस कॉलोनी, ग्रीन पार्क और लाजपत नगर जैसे इलाके आते हैं। इस सीट ने पूर्व में भारतीय जनसंघ और भाजपा से बलराज मधोक, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और जगमोहन जैसे कई दिग्गज नेताओं को चुनकर लोक सभा पहुंचाया है।

उत्तर प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री रहीं सुचेता कृपलानी 1952 में इस सीट से सांसद बनी थीं। उस समय वह सोशलिस्ट पार्टी के एक धड़े की उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरी थीं। इसके बाद 1957 में वह कांग्रेस प्रत्याशी बनकर यहां से चुनाव लड़ीं।

जबकि कांग्रेस के केसी पंत, राजेश खन्ना और अजय माकन ने बाद के चुनाव में यहां से जीत दर्ज की। भाजपा नेता और केंद्र में मंत्री मीनाक्षी लेखी ने नई दिल्ली लोक सभा सीट पर 2014 और 2019 के चुनावों में जीत का परचम लहराया, लेकिन पार्टी ने इस बार इस सीट से उन्हें टिकट नहीं दिया।

Advertisement
First Published - May 23, 2024 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement