facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Lok Sabha Polls 2024: कांग्रेस देश में धर्म आधारित आरक्षण की योजना बना रही है, मैं ऐसा नहीं होने दूंगा- पीएम मोदी

Advertisement

PM मोदी ने कहा कि वह अपने दलित, एससी/एसटी और ओबीसी भाई-बहनों को कांग्रेस के इरादों से अवगत कराना चाहते हैं।

Last Updated- April 29, 2024 | 2:50 PM IST
PM Modi campaigns in Karnataka
PM Modi campaigns in Karnataka

Lok Sabha Polls 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति के लिए देश में धर्म आधारित आरक्षण की योजना बनाने का आरोप लगाया और जोर देकर कहा कि वह किसी भी सूरत में ऐसा नहीं होने देंगे। यहां जिला मुख्यालय में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह प्रस्ताव अल्पसंख्यकों को खुश करने के लिए है क्योंकि अनुसूचित जाति (एससी)/अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ है।

उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक में कांग्रेस ने संविधान बदलने और एससी/एसटी और ओबीसी के अधिकार छीनने का अभियान शुरू किया है। हमारा संविधान धर्म आधारित आरक्षण को स्वीकार नहीं करता है। लेकिन कर्नाटक सरकार ने ओबीसी आरक्षण का एक हिस्सा मुसलमानों को दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे (कांग्रेस) इससे संतुष्ट नहीं होंगे। उन्होंने पहले भी अपने घोषणापत्र में धर्म आधारित आरक्षण प्रदान करने के लिए एक कानून लाने की बात कही थी। इस बार भी उनके घोषणापत्र में ऐसा ही संकेत है। ’’ मोदी ने कहा कि वह अपने दलित, एससी/एसटी और ओबीसी भाई-बहनों को कांग्रेस के इरादों से अवगत कराना चाहते हैं।

मोदी ने कहा, ‘‘ये लोग धर्म के आधार पर, अपने वोट बैंक को सुरक्षित रखने के लिए, आपके उस अधिकार को लूटने की योजना बना रहे हैं जो बाबा साहेब आंबेडकर और संविधान ने आपको दिया है।’’

रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा, बागलकोट (बागलकोट) से भाजपा उम्मीदवार पी सी गद्दीगौदर और बीजापुर (बीजापुर) से सांसद रमेश जिगाजिनागी भी मौजूद थे।

संसद में एससी, एसटी और ओबीसी के अधिकतर सांसदों के भाजपा से होने का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘इसलिए वे महसूस करते हैं कि चूंकि एससी, एसटी और ओबीसी भाजपा के साथ हैं…तो अल्पसंख्यकों का विश्वास जीतने के लिए वे एससी, एसटी और ओबीसी से लूटकर अल्पसंख्यकों को देना चाहते हैं। क्या आप ऐसा होने देंगे?’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं आज अपने दलित, आदिवासी और ओबीसी भाई-बहनों को यह गारंटी देना चाहता हूं। मैं कांग्रेस के ऐसे इरादों को सफल नहीं होने दूंगा। आपके अधिकारों, आपके आरक्षण की रक्षा के लिए मोदी किसी भी हद तक जाएगा। मैं आपको इसका आश्वासन दे रहा हूं।’’

Advertisement
First Published - April 29, 2024 | 2:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement