facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Lok Sabha Polls 2024: पाक नेता कर रहे कांग्रेस के ‘शहजादे’ को भारत का प्रधानमंत्री बनाने की दुआ- PM Modi

Advertisement

PM मोदी ने यह भी कहा कि वह मुस्लिमों को आरक्षण देने के लिए संविधान बदलने के कांग्रेस के किसी भी मंसूबे को सफल नहीं होने देंगे।

Last Updated- May 04, 2024 | 2:20 PM IST
PM Modi
PM Modi campaigns in Jharkhand

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार के सर्जिकल और हवाई हमलों ने पाकिस्तान को इतना हिला दिया है कि पड़ोसी देश के नेता अब दुआ कर रहे हैं कि कांग्रेस का ‘शहजादा’ भारत का प्रधानमंत्री बने।

मोदी ने पलामू में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा और कहा कि पड़ोसी देश भले ही उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता हो लेकिन भारत मजबूत प्रधानमंत्री वाला मजबूत देश चाहता है।

उन्होंने कहा, “मां भारती का अपमान अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नए भारत के ‘सर्जिकल और एयर स्ट्राइक’ ने उस पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया था जिसे कांग्रेस शासन के दौरान भारत पर आतंकी हमलों का समर्थन करने के लिए जाना जाता था।”

मोदी ने कहा, ”नया भारत जानता है कि दुश्मन के इलाके में कैसे घुसना है और हमला करना है… सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक से हिल चुके पाकिस्तान के नेता दुआ कर रहे हैं कि कांग्रेस का शहजादा देश का प्रधानमंत्री बने।”

उन्होंने मतदाताओं से एक वोट के महत्व को पहचानने का आग्रह किया, “जिसने 500 वर्षों तक पीढ़ियों के संघर्ष के बाद राम मंदिर के निर्माण में योगदान दिया, साथ ही जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त किया।”

मोदी ने यह भी कहा कि वह मुस्लिमों को आरक्षण देने के लिए संविधान बदलने के कांग्रेस के किसी भी मंसूबे को सफल नहीं होने देंगे।

उन्होंने कहा, “पिछले 25 साल में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में मेरे ऊपर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं लगा है। मेरे पास न तो घर है और न ही साइकिल… लेकिन भ्रष्ट झामुमो और कांग्रेस नेताओं ने अपने बच्चों के लिए अकूत संपत्ति बना ली है।”

Advertisement
First Published - May 4, 2024 | 2:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement