facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LS Polls 2024: कांग्रेस के अंदर औरंगजेब की आत्मा प्रवेश कर गई है- UP CM योगी ने विरासत कर पर कहा

Advertisement

UP CM आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि नरेन्द्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।’’

Last Updated- May 18, 2024 | 4:02 PM IST
UP CM Yogi Adityanath
UP CM Yogi Adityanath (File photo)

Lok Sabha Polls 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विरासत कर लगाने संबंधी कांग्रेस के कथित प्रस्ताव को लेकर उसकी आलोचना करते हुए शनिवार को कहा कि मुगल बादशाह औरंगजेब की आत्मा विपक्षी पार्टी के अंदर प्रवेश कर गई है। आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि विरासत कर औरंगजेब द्वारा लगाए गए ‘जजिया’ कर की तरह है।

महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव शहर में एक रैली को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महज सत्ता के लिए नहीं बल्कि विकसित भारत का निर्माण करने के लिए चुनाव लड़ रही है।

आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि नरेन्द्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।’’

उप्र के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘विरासत कर औरंगजेब द्वारा लगाए गए जजिया कर की तरह है। औरंगजेब की आत्मा कांग्रेस के अंदर प्रवेश कर गई है।’’ जजिया कर औरंगजेब द्वारा गैर-मुस्लिम लोगों पर लगाया गया था।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण भारत के 140 करोड़ लोगों की भावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान राम यह सुनिश्चित करेंगे कि विपक्षी गठबंधन अयोध्या में उनके मंदिर को नष्ट करने के लिए सत्ता में न आए।

आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 से पूर्व में हर हिंदू त्योहार से पहले दंगे होते थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं पाकिस्तान समर्थक लोगों से कहता हूं कि वे उस देश में जाकर भीख मांगें। उस देश की प्रशंसा करने वालों के लिए भारत में कोई जगह नहीं है।’’

Advertisement
First Published - May 18, 2024 | 3:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement