facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LS Polls 2024: मध्य प्रदेश में बिखर रही है कांग्रेस, Kamal Nath के इस करीबी ने छोड़ा पार्टी का साथ, BJP में शामिल

Advertisement

दीपक सक्सेना ने 22 मार्च को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और इसके बाद से उनके भाजपा में जाने की अटकलें शुरू हो गई थीं।

Last Updated- April 06, 2024 | 1:07 PM IST
Former Congress leader Deepak Saxena joins BJP
Former Congress leader Deepak Saxena joins BJP

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। मध्य प्रदेश के पूर्व मख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी और छिंदवाड़ा (Chhindwara MLA) से चार बार कांग्रेस विधायक रह चुके दीपक सक्सेना ने कांग्रेस पार्टी का हाथ छोड़ दिया है। वह शुक्रवार देर रात को बीजेपी में शामिल हो गए। राज्य के सीएम मोहन यादव ने उन्हे सदस्यता दिलाई।

22 मार्च को कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया था
दीपक सक्सेना ने 22 मार्च को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और इसके बाद से उनके भाजपा में जाने की अटकलें शुरू हो गई थीं। बता दें कि सक्सेना के बेटे अजय सक्सेना भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। एमपी सीएम यादव ने 27 मार्च को छिंदवाड़ा में दीपक सक्सेना से मुलाकात भी की थी।

भाजपा में शामिल होने का बताया कारण
दीपक सक्सेना ने बीजेपी में शामिल होने पर कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, सीएम मोहन यादव और राज्य भाजपा प्रमुख वीडी शर्मा के कामों से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र; रोजगार, जाति जनगणना, MSP गारंटी पर पार्टी का जोर

कमलनाथ गए थे दीपक सक्सेना के घर
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने अपने ‘राइट हैंड’ दीपक सक्सेना को मनाने की कोशिश भी की। वह छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के पांच विधायकों के साथ दीपक सक्सेना के घर भी गए थे। लेकिन उनकी सारी कोशिशें बेकार रहीं और शुक्रवार को दीपक के भाजपा ज्वाइन करते ही सभी अटकलों पर विराम लग गया।

बता दें कि सक्सेना से पहले कमलनाथ के एक और नजदीकी विधायक कमलेश शाह भी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: 266 लोकसभा सीटों पर कैसे बढ़े मतदान प्रतिशत, चुनाव आयोग कर रहा मंथन

छिंदवाड़ा में कब है वोटिंग?
चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, छिंदवाड़ा में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। इसी दिन मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर भी मतदान होगा। 19 अप्रैल को पहले चरण में मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट के साथ ही सीधी, जबलपुर, मंडला, शहडोल और बालाघाट लोकसभा सीटों पर भी मतदान होगा।

Advertisement
First Published - April 6, 2024 | 1:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement