facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस ने की इस्तीफे की पेशकश, महाराष्ट्र में BJP की हार की जिम्मेदारी ली

Advertisement

Devendra Fadnavis: फडणवीस ने महाराष्ट्र में हार की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा है कि उनमें कोई कमी रह गई।

Last Updated- June 05, 2024 | 5:18 PM IST
E-cabinet will be implemented in Maharashtra, digital governance will increase transparency and ease of living महाराष्ट्र में लागू होगी ई-कैबिनेट, डिजिटल शासन से बढ़ेगी पारदर्शिता और ईज ऑफ लिविंग
Devendra Fadnavis offers to resign as deputy CM (ANI)

Maharashtra: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis) ने राज्य में पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश कर दी है। फडणवीस ने कहा कि मैं महाराष्ट्र में ऐसे नतीजों की जिम्मेदारी लेता हूं क्योंकि राज्य में पार्टी का नेतृत्व मेरे द्वारा ही किया जा रहा था। भाजपा आलाकमान से विनती करता हूं कि वे मुझे सरकार में जिम्मेदारी से मुक्त करें ताकि मैं आने वाले चुनाव में पार्टी के लिए ज्यादा से ज्यादा मेहनत कर सकूं।

फडणवीस ने महाराष्ट्र में हार कि जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा है कि उनमें कोई कमी रह गई। शीर्ष नेतृत्व उन्हें पद से मुक्त करें, वो पूरी तरह से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगना चाहते हैं । हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि उनका इस्तीफा स्वीकार हुआ है या नहीं। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में भाजपा का प्रदर्शन खराब रहा और पिछले चुनाव में 23 सीटें जीतने वाली भाजपा इस बार 9 सीटों पर सिमट गई।

फडणवीस ने कहा कि कल देर रात तक गिनती चली है। हम लोग राज्य में तीन पार्टी के खिलाफ लड़े। अपनी गलती को दूर करके हम लोग दोबारा जनता के पास जाएंगे। संविधान बदलने की बात चल रही थी। हम लोग काउंटर नहीं कर पाये। भारतीय जनता पार्टी और एनडीए को वोट मिला।

महाराष्ट्र में भाजपा की बुरी हार
महाराष्ट्र के लोकसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। कांग्रेस ने महाराष्ट्र की 48 सीटों में से 13 सीटों पर जीत हासिल की। भाजपा दूसरे नंबर की पार्टी बनी और उसे नौ सीटों पर संतोष करना पड़ा। उद्धव ठाकरे की पार्टी को भी नौ सीटों पर जीत हासिल हुई। शरद पवार के खाते में आठ सीटें आईं। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना को सात सीटें मिली हैं। अजित पवार की एनसीपी को एक सीट से संतोष करना पड़ा। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की।

Advertisement
First Published - June 5, 2024 | 4:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement