facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लोकसभा चुनाव के पहले चार चरणों में लगभग 67 प्रतिशत वोटिंग: Election Commission

Advertisement

लोक सभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के पहले चार चरणों में 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 379 सीटों पर मतदान हुआ है।

Last Updated- May 16, 2024 | 5:19 PM IST
33 percent candidates in Madhya Pradesh tainted

Lok Sabha Elections Voting 2024: चुनाव आयोग (EC) ने गुरुवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले चार चरणों में टोटल वोटिंग 66.95 प्रतिशत दर्ज की गई है और लगभग 97 करोड़ योग्य मतदाताओं में से 45.10 करोड़ ने अब तक वोट डाला है।

इलेक्शन कमीशन (EC) ने एक बयान में मतदाताओं से आने वाले चरणों में बड़ी संख्या में बाहर आने और मतदान करने का आग्रह भी किया है।

आयोग के अनुसार, 13 मई को हुए चौथे चरण के मतदान में वोटिंग 69.16 प्रतिशत रही, जो 2019 के संसदीय चुनावों में इसी चरण की तुलना में 3.65 प्रतिशत ज्यादा है।

लोकसभा चुनाव में तीसरे चरण के मतदान के लिए मतदान आंकड़े 65.68 प्रतिशत रहे। 2019 के आम चुनाव के तीसरे चरण में 68.4 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, 26 अप्रैल को हुए चुनाव के दूसरे चरण में 66.71 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि 2019 के दूसरे चरण में 69.64 प्रतिशत मतदान हुआ था।

मौजूदा आम चुनाव के पहले चरण में 66.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जबकि 2019 के चुनाव में पहले चरण में 69.43 फीसदी मतदान हुआ था।

इलेक्शन कमीशन के अनुसार, 13 मई को हुए चौथे चरण के मतदान में मतदाता मतदान 69.16 प्रतिशत रहा, जो 2019 के संसदीय चुनावों में इसी चरण की तुलना में 3.65 प्रतिशत ज्यादा है।

379 सीटों पर संपन्न हुआ मतदान

इसके अलावा लोकसभा चुनाव में तीसरे चरण के मतदान के लिए मतदान के आंकड़े 65.68 प्रतिशत रहे। 2019 के आम चुनाव के तीसरे चरण में 68.4 प्रतिशत मतदान हुआ।

आयोग के मुताबिक़, 26 अप्रैल को हुए चुनाव के दूसरे चरण में 66.71 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि 2019 के दूसरे चरण में 69.64 प्रतिशत मतदान हुआ था। मौजूदा आम चुनाव के पहले चरण में 66.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 2019 के चुनाव में पहले चरण में 69.43 फीसदी मतदान हुआ था।

लोक सभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के पहले चार चरणों में 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 379 सीटों पर मतदान हुआ है।

Advertisement
First Published - May 16, 2024 | 5:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement