facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM मोदी ने कांग्रेस को दी चुनौती, कहा- विपक्षी धर्म के आधार पर आरक्षण न देने की दें लिखित गारंटी

Advertisement

प्रधानमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस लोक सभा में बहुमत के लिए जरूरी 272 उम्मीदवार भी मैदान में नही उतार सकी है और वह केंद्र में सरकार बनाने की बात कर रही है।

Last Updated- May 01, 2024 | 11:19 PM IST
PM Modi challenged Congress, said- opposition should give written guarantee of not giving reservation on the basis of religion PM मोदी ने कांग्रेस को दी चुनौती, कहा- विपक्षी धर्म के आधार पर आरक्षण न देने की दें लिखित गारंटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस को चुनौती दी कि वह और उसके सहयोगी दल लि​खित में गारंटी दें कि वे यदि सत्ता में आए तो धर्म के आधार पर कभी भी आरक्षण नहीं देंगे। गुजरात के बनासकांठा में रैली को संबो​धित करते हुए मोदी ने एक बार फिर आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर सीधा हमला बोला। वहीं कांग्रेस ने पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री से सवाल किया कि वह बताएं कि उनकी सरकार आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा को हटाएगी।

अपने गृह प्रदेश गुजरात में लोक सभा चुनाव के लिए मतदान से पहले बनासकांठा जिले के दीसा शहर में रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि जब तक वह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में हैं, तब तक अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को नौकरियों और शिक्षा में दिए गए आरक्षण की रक्षा की जाएगी।

भाजपा के दिग्गज नेता ने जोर देकर कहा, ‘मैं कांग्रेस के शहजादे (राहुल गांधी की ओर इशारा करते हुए) के साथ-साथ उनकी पार्टी और उसके समर्थकों को चुनौती देता हूं कि वे घोषणा करें कि कभी भी धर्म के नाम पर आरक्षण का दुरुपयोग नहीं करेंगे, न ही कभी संविधान के साथ खिलवाड़ करेंगे और कभी भी धर्म के नाम पर आरक्षण नहीं देंगे।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ फैला रही है कि हम संविधान बदल देंगे। जब लोगों ने उन्हें सुनना बंद कर दिया तो वे फर्जी वीडियो प्रसारित करने लगे।

प्रधानमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस लोक सभा में बहुमत के लिए जरूरी 272 उम्मीदवार भी मैदान में नही उतार सकी है और वह केंद्र में सरकार बनाने की बात कर रही है। दूसरी ओर कांग्रेस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस संबंध में अपना रुख स्पष्ट करने को कहा कि क्या वह अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और ओबीसी के लिए आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटाएंगे।

Advertisement
First Published - May 1, 2024 | 11:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement