facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM Modi Dhanbad Visit: हम लोक सभा चुनाव में 400 से अधिक सीट जीतेंगे, देश को मोदी की गारंटी पर भरोसा है- प्रधानमंत्री

Advertisement

PM मोदी ने आरोप लगाया कि विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन जल जीवन मिशन एवं आवास योजना के कार्यान्वयन में रुकावटें पैदा कर रहा है।

Last Updated- March 01, 2024 | 3:57 PM IST
pm modi
PM Modi in Jharkand

PM Modi Dhanbad Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शुक्रवार को झारखंड के धनबाद में चुनावी बिगुल फूंकते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) आगामी लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीट जीतेगा क्योंकि देश को ‘मोदी की गारंटी’ पर भरोसा है।

मोदी ने आरोप लगाया कि विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन जल जीवन मिशन एवं आवास योजना के कार्यान्वयन में रुकावटें पैदा कर रहा है। प्रधानमंत्री ने यहां ‘विजय संकल्प महारैली’ को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आगामी लोकसभा चुनाव में अबकी बार 400 पार क्योंकि देश को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। जहां दूसरों से सारी उम्मीदें खत्म होती हैं, वहां से मोदी की गारंटी शुरू होती है।’’

उन्होंने कहा कि उत्तरी करणपुरा बिजली परियोजना और सिन्द्री उर्वरक इकाई जैसे संयंत्रों का पुनरुद्धार मोदी की गारंटी के पूरा होने का उदाहरण है। झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन पर तीखा हमला करते हुए मोदी ने आरोप लगाया कि इसने राज्य को लूटने का काम किया है।

उन्होंने कहा, “मैंने झारखंड से बरामद नोटों के इतने बड़े बंडल नहीं देखे हैं…लोगों से जो भी पैसा लूटा गया है, उन्हें वापस करना होगा। यह मोदी की गारंटी है।”

मोदी ने कहा, “राज्य में झामुमो के नेतृत्व वाले शासन में रंगदारी चरम पर है और तुष्टीकरण की नीति के कारण घुसपैठ हुई है।” उन्होंने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ पर निशाना साधते हुए कहा कि वह विकास विरोधी एवं जनविरोधी है।

मोदी ने 35,700 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने धनबाद जिले के सिन्द्री में स्थित हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) का 8,900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित उर्वरक संयंत्र राष्ट्र को समर्पित किया।

Advertisement
First Published - March 1, 2024 | 3:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement