facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM Modi Nomination: वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम मोदी ने तीसरी बार दाखिल किया नामांकन

Advertisement

PM Modi Nomination: जिलाधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल करते समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रस्तावक मौजूद थे ।

Last Updated- May 14, 2024 | 12:31 PM IST
PM Modi's nomination file in Varanasi
PM Modi's nomination file in Varanasi

PM Modi Nomination: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से तीसरी बार नामांकन दाखिल किया। जिलाधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल करते समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रस्तावक मौजूद थे ।

पीएम ने नामांकन से पहले की दशाश्वमेध घाट पर की पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से नामांकन दाखिल करने से पहले गंगा तट पर दशाश्वमेध घाट पर पूजा-अर्चना की और ‘काशी के कोतवाल’ बाबा काल भैरव का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे। प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह दशाश्वमेध घाट पर पुरोहितों के मंत्रोच्चार के बीच गंगा का पूजन किया और आरती की। यहां से प्रधानमंत्री क्रूज पर सवार होकर नमो घाट पहुंचे।

प्रधानमंत्री नमो घाट से सड़क मार्ग से मैदागिन स्थित बाबा कालभैरव मंदिर में पहुंचे और उन्होंने मंदिर में दर्शन किया। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ”अपनी काशी से मेरा रिश्ता अद्भुत है, अभिन्न है और अप्रतिम है… बस यही कह सकता हूं कि इसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता!”

मोदी ने ‘एक्स’ पर काशी का एक खूबसूरत वीडियो भी साझा किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी के वीडियो के साथ ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”नमामि गंगे तव पाद पंकजम्”।

मोदी के नामांकन दाखिल करने जाते समय उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जे पी नडडा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और अनेक पार्टी नेता मौजूद रह सकते हैं। राजग में भाजपा के सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान, अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल, तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ रह सकते हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा, अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों- नीतीश कुमार (बिहार), पुष्कर सिंह धामी (उत्तराखंड), मोहन यादव (मध्य प्रदेश), विष्णु देव साय (छत्तीसगढ़), एकनाथ शिंदे (महाराष्ट्र), भजन लाल शर्मा (राजस्थान), हिमंत विश्व शर्मा (असम), नायब सिंह सैनी (हरियाणा), प्रमोद सावंत (गोवा), प्रेम सिंह तमांग (सिक्किम) और माणिक साहा (त्रिपुरा) के भी प्रधानमंत्री के नामांकन में शामिल होने की संभावना है। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद प्रधानमंत्री रुद्राक्ष कन्वेन्शन सेंटर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इससे पहले मोदी ने सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि विधान से दर्शन पूजन किया। वह शाम को करीब छह किलोमीटर का रोड शो पूरा करने के बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। वाराणसी में लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के तहत एक जून को मतदान होगा।

Advertisement
First Published - May 14, 2024 | 12:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement