facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM मोदी ने वेलूर और मेट्टुपलयम की चुनावी रैली में DMK पर साधा निशाना, कहा- भ्रष्टाचार का दूसरा नाम द्रमुक

Advertisement

मोदी ने आरोप लगाया कि एक तरफ देश ‘मेक इन इंडिया’ पहल के साथ प्रगति कर रहा है लेकिन द्रमुक उन लोगों के साथ खड़ी है जो देश में निवेश को खत्म करना चाहते हैं।

Last Updated- April 10, 2024 | 11:01 PM IST
PM Modi in Bihar
Representative Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) पर तीखा हमला बोलते हुए उस पर ‘घृणा और विभाजनकारी राजनीति’ में लिप्त होने, भ्रष्टाचार का पर्याय होने और राज्य के विकास की कोई चिंता नहीं करने का आरोप लगाया। लोकसभा चुनाव के तहत 19 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले राज्य के वेलूर और मेट्टुपलयम में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस की भी कड़ी आलोचना की तथा उसे और द्रमुक को पारिवारवादी दल बताया।

उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर द्रमुक को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि इस मुद्दे पर ‘पहला कॉपीराइट’ सत्तारूढ़ पार्टी के पास है तथा मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के ‘परिवार’ का इरादा राज्य को ‘लूटने’ का है। उन्होंने द्रमुक पर ‘एक पारिवारिक कंपनी’ होने का आरोप लगाया, जो ‘पुरानी सोच’ के कारण राज्य के युवाओं की प्रगति में बाधा बन रही है।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करते हुए उन्होंने वेल्लोर की रैली में कहा, ‘भ्रष्टाचार पर द्रमुक का पहला कॉपीराइट है, पूरा परिवार तमिलनाडु को लूट रहा है।’ द्रमुक पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इसके तीन मानदंड हैं- पारिवारिक राजनीति, भ्रष्टाचार और तमिल संस्कृति का विरोध।

उन्होंने कहा, ‘द्रमुक लोगों को भाषा, क्षेत्र, धर्म और जाति के आधार पर बांटती है। वह जानती है कि जिस दिन लोग इसे पहचान जाएंगे, उसे एक भी वोट नहीं मिलेगा। मैंने द्रमुक की दशकों पुरानी खतरनाक राजनीति का पर्दाफाश करने का फैसला किया है।’

मोदी ने आरोप लगाया कि एक तरफ देश ‘मेक इन इंडिया’ पहल के साथ प्रगति कर रहा है लेकिन द्रमुक उन लोगों के साथ खड़ी है जो देश में निवेश को खत्म करना चाहते हैं।

मोदी ने कांग्रेस पर ‘भेदभाव और बंटवारे का खतरनाक खेल खेलने’ का आरोप लगाया और कहा कि यही काम तमिलनाडु में द्रमुक करती है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार ने तमिलनाडु में करोड़ों घरों में पाइप से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की है लेकिन सत्तारूढ़ द्रमुक ने इसे पार्टी के कार्यकर्ताओं या मतदाताओं के लिए प्राथमिकता दी।

Advertisement
First Published - April 10, 2024 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement