facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कन्याकुमारी के रॉक मेमोरियल में कल से ध्यान लगाएंगे PM मोदी, 1 जून को होगा लोक सभा चुनाव का सातवें चरण का मतदान

Advertisement

लोक सभा चुनाव के लिए अंतिम चरण का मतदान एक जून को होना है। मतदान होने से दो दिन पहले चुनाव-प्रचार समाप्त हो जाता है।

Last Updated- May 28, 2024 | 11:03 PM IST
Big announcement by Modi government before Lok Sabha elections, CAA notified; Law implemented across the country from today लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, CAA हुआ नोटिफाई; आज से देशभर में कानून लागू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को लोक सभा चुनाव प्रचार के समापन के बाद कन्याकुमारी में स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाए गए स्मारक ‘रॉक मेमोरियल’ में ध्यान लगाएंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। नेता ने बताया कि मोदी ध्यान मंडपम में 30 मई की शाम से 1 जून की शाम तक ध्यान की अवस्था में रहेंगे। ऐसा माना जाता है कि यह वही स्थान हैं जहां आध्यात्मिक विभूति विवेकानंद को ‘भारत माता’ के बारे में दिव्य दृष्टि प्राप्त हुई थी।

प्रधानमंत्री ने पिछले लोक सभा चुनाव अभियान के बाद केदारनाथ की गुफा में इसी तरह ध्यान लगाया था। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आध्यात्मिक प्रवास के लिए कन्याकुमारी को इसलिए चुना क्योंकि वह देश में विवेकानंद के दृष्टिकोण को साकार करना चाहते हैं। उन्हें यह विश्वास है कि चार जून को मतगणना होने के बाद वह तीसरी बार सत्ता में वापस लौटेंगे। लोक सभा चुनाव के लिए अंतिम चरण का मतदान एक जून को होना है। मतदान होने से दो दिन पहले चुनाव-प्रचार समाप्त हो जाता है।

भाजपा के पदाधिकारियों ने बताया कि जिस स्थान पर प्रधानमंत्री ध्यान लगाएंगे उसका विवेकानंद के जीवन पर बड़ा प्रभाव था और यह भिक्षु के जीवन में इसका वही महत्त्व है जो गौतम बुद्ध के लिए सारनाथ का है।

उन्होंने बताया कि पूरे देश में घूमने के बाद विवेकानंद यही पहुंचे थे। उन्होंने यहां तीन दिन तक ध्यान लगाया और एक विकसित भारत का सपना देखा था। भाजपा नेता ने कहा कि यह वह स्थान है जहां पर पूर्वी और पश्चिमी तटरेखाएं मिलती हैं और हिंद महासागर, बंगाल की खाड़ी तथा अरब सागर मिलते हैं।

Advertisement
First Published - May 28, 2024 | 11:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement