facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राजनेता भी शेयर बाजार में लगा रहे खूब दांव, राहुल गांधी से लेकर नितिन गडकरी तक… किन फंडों में लगाई कितनी रकम

Advertisement

देश के कम से कम दो बड़े नेताओं के पोर्टफोलियों में कई ब्लू चिप कंपनियों के शेयर के साथ-साथ उनका निवेश स्मॉल और मिड कैप फंड में भी है।

Last Updated- April 04, 2024 | 11:31 PM IST
Politicians are also placing a lot of bets in the stock market, from Rahul Gandhi to Nitin Gadkari... in which funds they invested how much amount राजनेता भी शेयर बाजार में लगा रहे खूब दांव, राहुल गांधी से लेकर नितिन गडकरी तक... किन फंडों में लगाई कितनी रकम

शेयर बाजार में स्मॉल कैप और मिड-कैप कंपनियों में आई तेजी ने देश के शीर्ष राजनेताओं का ध्यान भी आकर्षित किया है। देश के कम से कम दो बड़े नेताओं के पोर्टफोलियों में कई ब्लू चिप कंपनियों के शेयर के साथ-साथ उनका निवेश स्मॉल और मिड कैप फंड में भी है।

राहुल गांधी ने म्युचुअल फंडों के अलावा कई छोटी कंपनियों में भी निवेश किया है। राजीव चंद्रशेखर ने भी इसी तरह के निवेश किए हैं और उन्होंने एक ऐसी योजना में निवेश किया है जो मिडकैप क्षेत्र में निवेश करती है। वहीं नितिन गडकरी के चुनावी हलफनामे से अंदाजा मिलता है कि उनका शेयरों में निवेश न्यूनतम है।

इस साल के आम चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है और सभी उम्मीदवारों ने अभी अपना हलफनामा दाखिल नहीं किया है जिनमें आपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवार, जारी/लंबित आपराधिक मामले, उम्मीदवारों की कुल संपत्ति, जीवनसाथी और उन पर निर्भर लोग, कुल निवेश, सरकार पर बकाया और बाकी ब्योरे शामिल हैं।

राहुल गांधी ने सबसे ज्यादा निवेश पिडिलाइट इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनैंस, नेस्ले इंडिया और एशियन पेंट्स में किया है। उन्होंने 30-45 लाख रुपये के दायरे में निवेश किया है और उनका निवेश कुल 24 कंपनियों में है। उनके शेयर पोर्टफोलियो की कुल वैल्यू करीब 4.3 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उन्होंने कई म्युचुअल फंडों में भी निवेश किया है।

उनके म्युचुअल फंडों की कुल वैल्यू 3.8 करोड़ रुपये है। उन्होंने सॉवरिन गोल्ड बॉन्ड के जरिये सोने में निवेश किया है और यह निवेश 15 लाख रुपये से अधिक है। उनके पोर्टफोलियो की कुल वैल्यू 8.3 करोड़ रुपये से अधिक है।

वहीं राजीव चंद्रशेखर के चुनावी हलफनामे के मुताबिक उन्होंने टिस्को में निवेश किया है जो मल्टीबैगर शेयर था (यानी जिसका बाजार पूंजीकरण कम हो लेकिन जिसमें वृद्धि की पूरी संभावना हो)। उन्होंने कंपनी में 18,322 रुपये का निवेश किया था। उनके निवेश की रकम अब 2 लाख रुपये से अधिक हो चुकी है। इसे बाजार की भाषा में टेन-बैगर कहा जाता है जिसका अर्थ यह है कि कोई शेयर खरीदे जाने के बाद से 10 गुना तक बढ़ चुका है।

उन्होंने अपने ज्यादातर निवेश म्युचुअल फंड में या डेट सिक्योरिटीज में किए हैं। उन्होंने मिडकैप फंड में भी निवेश किया है जिसमें उनके निवेश की वैल्यू करीब 5 करोड़ रुपये है। उन्होंने आवास एवं शहरी विकास निगम (हुडको) और भारतीय रेलवे वित्त निगम (आईआरएफसी) सहित कर मुक्त बॉन्ड में भी करोड़ों रुपये निवेश किए हैं। इस तरह के समान निवेश की कुल वैल्यू 45 करोड़ रुपये से अधिक है।

नितिन गडकरी ने भी अपना चुनावी हलफनामा दाखिल किया है जिससे अंदाजा मिलता है कि उनका शेयर बाजार में निवेश सीमित है। उन्होंने पूर्ति पावर ऐंड शुगर में 310 रुपये का निवेश किया है। कोऑपरेटिव सोसायटीज के शेयरों में उनका निवेश 2 लाख रुपये है और छिटपुट निवेश के तहत भी उन्होंने इतनी ही राशि का जिक्र किया है। उन्होंने किसी म्युचुअल फंड में निवेश का जिक्र नहीं किया है।

पहले भी लोक सभा चुनाव लड़ चुके कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख सांसदों में से करीब 8 ने शून्य निवेश की घोषणा की है। इनमें विपक्ष के प्रमुख नेता अधीर रंजन चौधरी और पृथ्वी विज्ञान एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री किरण रिजिजू शामिल हैं।

अन्य प्रमुख नेताओं में तेजस्वी सूर्या का नाम भी शामिल है जो बेंगलूरु साउथ से भाजपा के पहली बार सांसद हैं। इसके अलावा इसमें ओडिशा के पुरी से भाजपा सांसद संबित पात्रा, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी, बिहार के बेगूसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह और पश्चिम बंगाल के कृप्णानगर से तृणमूल की सांसद महुआ मोइत्रा का भी नाम शामिल है।

Advertisement
First Published - April 4, 2024 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement