facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

प्रधानमंत्री और भाजपा चुनावी बॉन्ड के जरिए भ्रष्टाचार में लिप्त: राहुल

Advertisement

राहुल राजस्थान के जोधपुर लोक सभा क्षेत्र के अंतर्गत फलोदी कस्बे में पार्टी के उम्मीदवार करण सिंह उचियारड़ा के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

Last Updated- April 11, 2024 | 10:45 PM IST
Rahul Gandhi- राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा चुनावी बॉन्ड के जरिये देश में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार करने में लिप्त हैं। वे राजस्थान के जोधपुर लोक सभा क्षेत्र के अंतर्गत फलोदी कस्बे में पार्टी के उम्मीदवार करण सिंह उचियारड़ा के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘अदाणी जी के शेयरों की कीमत 2014 के बाद बढ़नी शुरू हो गई और बढ़ती जा रही है क्योंकि हिंदुस्तान को मालूम है कि अदाणी जी और हमारे प्रधानमंत्री का बहुत अच्छा रिश्ता है।’ उन्होंने कहा, ‘नरेंद्र मोदी जी ने कहा कि मैं भ्रष्टाचार मिटाना चाहता हूं और वह चुनावी बॉन्ड योजना लाए। इसके जरिये उद्योगपतियों ने भाजपा को हजारों करोड़ रुपये दिए। मोदी ने योजना कैसी बनाई?

उन्होंने कहा कि इस योजना में पैसा देने वाले का नाम किसी को नहीं मालूम होना चाहिए। कुछ दिन पहले उच्चतम न्यायालय ने कहा कि यह योजना गैर कानूनी है और इसे रद्द किया जाना चाहिए।’ राहुल गांधी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वसूली की जा रही है और इसका नाम है-चुनावी बॉन्ड।

Advertisement
First Published - April 11, 2024 | 10:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement