facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राजीव गांधी ने इंदिरा गांधी की संपत्ति बचाने के लिए हटाया विरासत कर: PM मोदी

Advertisement

मध्य प्रदेश के मुरैना में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कांग्रेस पर धर्म के आधार पर विभाजन स्वीकार करके ‘देश के हाथ काटने’ का आरोप लगाया।

Last Updated- April 25, 2024 | 10:53 PM IST
PM Modi in Aligarh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दावा किया कि 1985 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपनी मां इंदिरा गांधी की संपत्ति को सरकार के पास जाने से बचाने के लिए विरासत कर समाप्त कर दिया था। मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब इस कर प्रावधान को फिर से लागू करना चाहती है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के आरोपों को झूठा करार दिया और कहा कि यह मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश के मुरैना में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कांग्रेस पर धर्म के आधार पर विभाजन स्वीकार करके ‘देश के हाथ काटने’ का आरोप लगाया।

मुरैना में 7 मई को मतदान होना है। मोदी ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपनी मां इंदिरा गांधी की मृत्यु के बाद उनकी संपत्ति को सरकार के पास जाने से बचाने के लिए 1985 में विरासत कर को समाप्त कर दिया था।

यह विरासत में मिली चल और अचल संपत्ति पर लगाया जाने वाला एक कर था। मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस ने जो पाप किए हैं, उनके बारे में कान खोलकर सुनो। मैं एक दिलचस्प तथ्य सामने रखना चाहता हूं। जब बहिन इंदिरा गांधी का निधन हुआ, तो एक कानून था, जिसके तहत आधी संपत्ति सरकार को जाती थी। उस समय ऐसी चर्चाएं थीं कि इंदिराजी ने अपनी संपत्ति अपने बेटे राजीव गांधी के नाम कर दी थी।’

प्रधानमंत्री ने दावा किया कि सरकार को जाने वाले पैसे को बचाने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने विरासत कर को खत्म कर दिया था।

इस मुद्दे पर अमेरिका में रह रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा द्वारा की गई विवादास्पद टिप्पणी पर निशाना साधते हुए मोदी ने आरोप लगाया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो ‘विरासत कर’ के जरिए लोगों की उनके पूर्वजों द्वारा छोड़ी गई आधी से ज्यादा संपत्ति छीन लेगी।

Advertisement
First Published - April 25, 2024 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement