facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बिहार: लोकसभा चुनाव को लेकर INDIA गठबंधन में तय हुआ सीट बंटवारा, राजद को 26 और कांग्रेस 9 को मिली 9 सीट

Advertisement

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) तीन, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) एक-एक सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

Last Updated- March 29, 2024 | 11:06 PM IST
Bihar: Seat distribution decided in INDIA alliance for Lok Sabha elections, RJD will try its luck on 26 seats and Congress on 9 seats

बिहार में विपक्षी दलों के महागठबंधन में सीटों पर सहमति बन गई है। राज्य की 40 लोक सभा सीट में से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 26 और कांग्रेस 9 सीट पर चुनाव लड़ेगी।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) तीन, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) एक-एक सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। लोक सभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के एक दिन बाद महागठबंधन ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह घोषणा की।

राजद ने उन सभी चार सीट- गया, औरंगाबाद, जमुई और नवादा पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं जहां पहले चरण में मतदान होना है। इससे उसके सहयोगी दलों ने नाराजगी जताते हुए इसे ‘एकतरफा कदम’ बताया था।

भाकपा और माकपा भी क्रमशः बेगूसराय और खगड़िया से पहले ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी हैं। विपक्षी गंठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे के फॉर्मूले के अनुसार, राजद ने पूर्णिया सीट भी कांग्रेस से ले ली है।

हाल में, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने महागठबंधन द्वारा औपचारिक घोषणा किए बिना ही जदयू से पाला बदलकर आई बीमा भारती को पूर्णिया से पार्टी का टिकट दिया था।

Advertisement
First Published - March 29, 2024 | 11:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement