facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गठबंधन राजनीति के लौटे दौर ने अफसरशाहों की बढ़ाई चिंता

Advertisement

सरकारी विभागों की रसोई इस समय काफी व्यस्त दिखती हैं, क्योंकि अधिकारी वहां बैठक कर चाय की चुस्की के साथ समय गुजारते हैं और लंच समय में साथियों से गप करते हैं।

Last Updated- June 07, 2024 | 11:16 PM IST
PM Modi

केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई गठबंधन सरकार का खाका तैयार हो गया है। इसी के साथ बदले परिदृश्य ने भारतीय अफसरशाही को चिंता में डाल दिया है। एक दल के बहुमत वाली सरकार में 10 वर्षों तक केंद्रीकृत व्यवस्था में निर्णय लेकर आगे बढ़ते रहे शीर्ष अधिकारियों को अब गठबंधन राजनीति के दबाव का सामना करना पड़ेगा, जिसमें सरकार में सहयोगी क्षेत्रीय दल अपने-अपने मंत्रालयों में निजी एजेंडे को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। इससे अफसरशाहों को निर्णय लेने में देर होगी।

अधिकारी कहते हैं कि कोई केंद्रीकृत व्यवस्था नहीं होने के कारण इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि मंत्री खासकर गैर भाजपा मंत्री और सचिव के विचार आपस में न मिलें।

सरकार में एक बहुत वरिष्ठ अधिकारी ने कहा’ ‘कभी-कभी ऐसी भी स्थिति पैदा हो सकती है जब संबंधित मंत्री का फोकस ऐसी नीतियों पर हो जो उसके अपने राज्य के पक्ष में फायदे के लिए हों। ऐसे में प्रमुख अफसरशाहों के विचार मंत्री से अलग हो सकते हैं। इससे नीति निर्धारण और फैसले लेने में देरी होगी।’

अधिकारी वैकल्पिक स्थिति से भी चिंतित नजर आ रहे हैं। गठबंधन सरकारें बड़े स्तर पर अफसरों का तबादला करती हैं, क्योंकि गठबंधन सहयोगी अपने खाते में आने वाले मंत्रालय में अक्सर अपने गृह प्रदेश के कैडर के अधिकारी को पसंद करते हैं। एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘गठबंधन राजनीति के दबाव को समझते हुए कड़े सुधारात्मक फैसलों को स्वीकृति दिलाना आसान नहीं होगा।

सरकार बनने से पहले की स्थिति में मंत्रालयों के कई अफसर खूब फायदा उठा रहे हैं। इस दौरान कई विभाग आग से बचाव के लिए अभ्यास कर रहे हैं। इसमें सभी रैंक के अफसर एक साथ मैदान में एकत्र होते हैं। कुछ अधिकारी मंत्रालय की खिड़कियों पर आकर बैठने वाले पक्षियों को दाना खिलाते भी देखे जा सकते हैं।

सरकारी विभागों की रसोई इस समय काफी व्यस्त दिखती हैं, क्योंकि अधिकारी वहां बैठक कर चाय की चुस्की के साथ समय गुजारते हैं और लंच समय में साथियों से गप करते हैं।

सौ दिन का एजेंडा

आम चुनाव से पहले सभी मंत्रालयों ने नई सरकार के शुरुआती 100 दिन का एजेंडा तैयार किया था। अब गठबंधन सरकार के चलते मंत्रालयों में बदलाव होगा, जिसका असर इस एजेंडे पर पड़ना लाजिमी है।

एक अधिकारी ने बताया, ‘लोकतंत्र में राजनेता ही यह तय करता है कि किसी मंत्रालय का एजेंडा क्या होगा। सुधारों की दिशा में बढ़ते हुए अधिकारियों को कुछ मामलों पर दोबारा काम करना पड़ेगा।’ हालांकि बुनियादी ढांचा मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि उनके द्वारा तैयार किया गया 100 दिन का एजेंडा नहीं बदलेगा।

(असित रंजन मिश्र, श्रेया नंदी, हर्ष कुमार, शिवा राजौरा, श्रीमी चौधरी, श्रेया जय, ध्रुवाक्ष साहा, आशुतोष मिश्र और रुचिका चित्रवंशी)

Advertisement
First Published - June 7, 2024 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement