facebookmetapixel
Test Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासाPharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

अबकी बार… गठबंधन की सरकार; भाजपा नहीं ला पाई अपने दम पर बहुमत, सहयोगी दल कराएंगे नैया पार

राजग 291 सीटें हासिल कर रहा है मगर केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए भाजपा को गठबंधन में शामिल दलों पर निर्भर रहना होगा।

Last Updated- June 04, 2024 | 10:44 PM IST
This time...coalition government; BJP could not bring majority on its own, allies will make the boat cross अबकी बार... गठबंधन की सरकार; भाजपा नहीं ला पाई अपने दम पर बहुमत, सहयोगी दल कराएंगे नैया पार

Lok Sabha Election Results 2024: लोक सभा चुनावों में विपक्षी इंडिया गठबंधन की सीटों ने बेशक सभी को हैरत में डाल दिया मगर आज वोटों की गिनती खत्म होते-होते राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनना लगभग तय हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 10 साल में पहली बार बहुमत के आंकड़े से पीछे रही है।

543 सदस्यों वाली लोक सभा में वह रात साढ़े नौ बजे तक उपलब्ध आंकडों के मुताबिक 240 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनती नजर आ रही है मगर बहुमत के लिए जरूरी 272 सीट से वह काफी पीछे रह गई। इसलिए पार्टी को इस बार गठबंधन की सरकार की अगुआई करनी पड़ेगी मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल कर इतिहास रचने जा रहे हैं। उनसे पहले जवाहरलाल नेहरू ही लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बने थे।

मोदी ने राजग को मिले बहुमत को भारत के इतिहास में ‘एक अभूतपूर्व पल’ करार दिया। आज शाम भाजपा के मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने पहुंचे मोदी ने देशवासियों को भरोसा दिलाया कि उनकी आकांक्षाएं पूरी करने के लिए वह नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे।

बहरहाल चुनावों के नतीजे ए​क्जिट पोल के अनुमान से एकदम उलट रहे और भाजपा का गढ़ कहलाने वाली हिंदी पट्टी के तीन राज्यों में पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ। उसे सबसे बड़ा झटका उत्तर प्रदेश में लगा, जहां खबर लिखे जाने तक वह 33 सीटों पर सिमटती दिख रही है। पिछले चुनावों में पार्टी ने वहां 62 सीट हासिल की थीं। इसी तरह राजस्थान और हरियाणा में भी भाजपा की सीटें कम हुईं।

लेकिन पिछले कई सालों की मेहनत ने दक्षिण में भाजपा के पांव मजबूत कर दिए और उसने केरल में पहली बार अपना खाता खोल दिया। पार्टी ने त्रिशूर सीट अपने नाम की। पूर्वी भारत में तो उसने ओडिशा के विधानसभा चुनाव ही जीत डाले और नवीन पटनायक की बीजू xजनता दल को पटखनी देकर वह पहली बार सरकार बनाने जा रही है। वहां लोक सभा में भी उसे 21 में से 19 सीटें मिलती दिख रही हैं।

राजग 291 सीटें हासिल कर रहा है मगर केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए भाजपा को गठबंधन में शामिल दलों पर निर्भर रहना होगा। उसका सहयोगी दल तेलुगुदेशम पार्टी आंध्र प्रदेश में 16 सीटें जीत रहा है और जनता दल यूनाइटेड को बिहार में 12 सीट मिल रही हैं। इन दोनों की सरकार चलाने और उसकी नीतियां तय करने में अहम भूमिका हो सकती है।

राजग को कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन ने उम्मीद से बहुत तगड़ी चुनौती दी है और वह भी 232 सीट जीतने की राह पर है। इसलिए इन चुनावों के साथ ही गठबंधन की राजनीति का दौर फिर शुरू हो रहा है।

चुनाव नतीजे स्पष्ट होने के बाद मोदी ने कहा, ‘आज की यह विजय दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है। ये भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है। यह विकसित भारत के प्रण की जीत है। यह सबका साथ-सबका विकास के मंत्र की जीत है। यह 140 करोड़ भारतीयों की जीत है।’

कांग्रेस के अध्यक्ष म​ल्लिकार्जुन खरगे ने चुनावी नतीजों को लोगों की और लोक​तंत्र की जीत बताई। उन्होंने कहा, ‘यह जनता और लोकतंत्र की जीत है। इस बार जनता ने किसी एक दल को पूर्ण बहुमत नहीं दिया।’

First Published - June 4, 2024 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट