facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘महिलाओं को धमका रहे तृणमूल के गुंडे’, PM मोदी ने लगाया वोट बैंक की राजनीति का आरोप

Advertisement

हुगली में अपनी दूसरी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘तृणमूल संदेशखालि में हर हथकंडा अपना रही है, लेकिन संदेशखालि के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।’

Last Updated- May 12, 2024 | 10:46 PM IST
PM Modi in Maharashtra

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तृणमूल कांग्रेस (तृणमूल) पर ‘वोट बैंक’ की राजनीति का आरोप लगाया और दावा किया कि राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी के ‘गुंडे’ दोषियों को बचाने के लिए संदेशखालि की प्रताड़ित महिलाओं को धमकी दे रहे हैं। संदेशखालि में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ यौन शोषण के आरोप सामने आने के बाद पिछले कुछ समय से भाजपा और प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जोरों पर है।

मोदी ने उत्तर 24 परगना जिले के बैरकपुर और फिर हुगली में एक के बाद एक चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (तृणमूल) के शासन में राज्य में हिंदू दोयम दर्जे के नागरिक बन गए हैं।

उन्होंने जोर देकर कहा, ‘जब तक मोदी है, कोई भी सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) को रद्द नहीं कर सकता।’ राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन्होंने दावा किया कि लोक सभा चुनावों में कांग्रेस को देशभर में अपने ‘शहजादे’ की उम्र से भी कम सीट मिलेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 53 साल के हैं।

बैरकपुर की रैली में उन्होंने कहा, ‘हम सभी ने देखा है कि तृणमूल कांग्रेस ने संदेशखालि की बहनों और माताओं के साथ क्या किया। तृणमूल के गुंडे अब संदेशखालि में महिलाओं को धमकी दे रहे हैं, क्योंकि मुख्य अपराधी का नाम शाहजहां शेख है। तृणमूल संदेशखालि के दोषियों को कानूनी कार्रवाई से बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। तृणमूल से डरना नहीं है।’

हुगली में अपनी दूसरी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘तृणमूल संदेशखालि में हर हथकंडा अपना रही है, लेकिन संदेशखालि के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।’

Advertisement
First Published - May 12, 2024 | 10:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement