facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UP Lok Sabha Elections: प्रधानमंत्री मोदी समेत 144 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला 1 जून को

Advertisement

UP Lok Sabha Elections: राज्य की 13 सीट पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कुल 144 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें से 134 पुरुष और 10 महिलाएं शामिल हैं।

Last Updated- May 31, 2024 | 11:47 AM IST
UP Lok Sabha Elections
UP Lok Sabha Elections

UP Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीट पर शनिवार को मतदान होगा और मतदाता प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी समेत 144 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे। राज्य की इन 13 सीट पर लोकसभा चुनाव के साथ-साथ सोनभद्र जिले की दुद्धी विधानसभा सीट (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) पर उपचुनाव के लिए भी एक जून को मतदान होगा।

राज्य की 13 सीट पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कुल 144 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें से 134 पुरुष और 10 महिलाएं शामिल हैं। मोदी खुद वाराणसी से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं और गंगा किनारे बसे इस प्राचीन आध्यात्मिक क्षेत्र से लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने के लिए चुनाव मैदान में हैं। वाराणसी लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री मोदी को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के उम्मीदवार और कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय चुनौती दे रहे हैं। राय दो बार पहले भी प्रधानमंत्री मोदी को इस सीट पर चुनौती दे चुके हैं।

वहीं, गोरखपुर संसदीय सीट मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की सीधी प्रतिष्ठा से जुड़ा है, जहां से योगी लगातार पांच बार सांसद रह चुके हैं। अब तक दो उप चुनावों (1970 और 2018) समेत कुल 19 बार हुए चुनावों में गोरखपुर सीट पर योगी के अलावा चार बार उनके गुरु महंत अवैद्यनाथ और एक बार गुरु महंत दिग्विजय नाथ सांसद रह चुके हैं। योगी गोरखपुर शहर के विधायक और प्रसिद्ध गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर भी हैं।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, सातवें चरण में 13 लोकसभा सीट पर कुल 2,50, 56877 मतदाता हैं जिसमें 1,33,10897 पुरुष, 1,17,44 922 महिला और 1058 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि सोनभद्र जिले के दुद्धी विधानसभा (सुरक्षित) उपचुनाव के लिए छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

सोनभद्र जिले में दुद्धी (आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से 2022 में चुने गये भाजपा विधायक राम दुलाल को दुष्कर्म के एक मामले में दोषी ठहराए जाने से उनकी अयोग्यता के बाद यह सीट खाली हो गई थी। रिणवा के मुताबिक, इस चरण की 13 लोकसभा सीट में महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव (सुरक्षित), घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज (सुरक्षित) शामिल हैं, जो 11 जिलों में स्थित हैं।

सातवें चरण में राज्य की 13 लोकसभा सीट में से 11 सामान्य श्रेणी की हैं, जबकि दो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। मतदान शनिवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। इन चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय (चंदौली), केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल (मिर्जापुर) और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी (महराजगंज) में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं वहीं पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर (बलिया), माफिया मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी (गाजीपुर), भोजपुरी अभिनेता रवि किशन और अभिनेत्री काजल निषाद (गोरखपुर) भी चुनाव लड़ रहे हैं।

अकेले बिना किसी गठबंधन के चुनाव लड़ रही बहुजन समाज पार्टी ने भी इन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। सातवें चरण के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के दो घटक दलों अपना दल (एस) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

मिर्जापुर लोकसभा क्षेत्र से अपना दल (एस) प्रमुख व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और राबर्ट्सगंज (सुरक्षित) सीट से रिंकी कौल चुनावी रण में हैं वहीं घोसी लोकसभा क्षेत्र में सुभासपा प्रमुख व उप्र के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के पुत्र अरविंद राजभर मुकाबले में हैं। रिणवा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सातवें चरण और विधानसभा उपचुनाव के लिए शनिवार को होने वाले मतदान को सकुशल, निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए शुक्रवार को मतदेय स्थलों के लिए चुनाव अधिकारी दल रवाना होंगे, जिसके लिए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को समय से चुनाव कर्मियों को रवाना करने के निर्देश दिये गये हैं।

उन्होंने बताया कि मतदान के दिन बूथ के अंदर फोन या वायरलेस सेट ले जाने पर रोक रहेगी। गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्रों पर ठंडा पानी, छाया के इंतजाम के साथ पर्याप्त मात्रा में ओआरएस व मेडिकल किट रखवाई जाएंगी।

Advertisement
First Published - May 31, 2024 | 11:47 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement